होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन राजनीतिक हस्तियों से मिले उपेंद्र राय, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

इन राजनीतिक हस्तियों से मिले उपेंद्र राय, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत को ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकें ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं।

वहीं, इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की थी। वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं।

जबकि बुधवार को उपेंद्र राय छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने छत्तीसगढ़ की गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान, गवर्नर अनुसुइया उइके को उन्होंने एक फरवरी को लॉन्च होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया। साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।  

वहीं, बुधवार को ही वह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से और आईपीएस अधिकारी (डीजी सीआईएसएफ) शील वर्धन सिंह से मुलाकात की और उन्हें भी लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जबकि, सोमवार को वह केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी अपने कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

 

इनके अलावा उपेंद्र राय ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। साथ ही उन्होंने मनसुख मंडाविया को एक फरवरी को लॉन्च होने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है। उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी।

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा। न्यूज नेटवर्क का कहना है कि उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए।


टैग्स चैनल शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश कलराज मिश्र उपेंद्र राय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम अनुसुइया उइके भारत एक्सप्रेस डॉ. रमन सिंह गिराराज सिंह
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

46 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

59 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 hour ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago