होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बालाजी टेलीफिल्म्स के इस अहम पद से अपर्णा रामचंद्रन ने दिया इस्तीफा
बालाजी टेलीफिल्म्स के इस अहम पद से अपर्णा रामचंद्रन ने दिया इस्तीफा
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर एक अहम बदलाव हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामचंद्रन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Vikas Saxena 1 month ago
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर एक अहम बदलाव हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामचंद्रन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अपर्णा रामचंद्रन कंपनी में डिजिटल ओरिजनल्स के हेड (Head of Digital Originals) के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 27 जनवरी 2026 से इस पद से हटने का फैसला किया है और अब वह बालाजी टेलीफिल्म्स से नहीं जुड़ी हैं।
बता दें कि अपर्णा रामचंद्रन ने यह इस्तीफा अपने करियर में नए अवसरों की तलाश के लिए दिया है। अपने इस्तीफा पत्र में अपर्णा रामचंद्रन ने कंपनी के Group CEO, Group CFO, सीनियर मैनेजमेंट और अपने सहयोगियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला।
टैग्स