होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Amazon Web Services’ में इस बड़े पद से पुनीत चंडोक ने दिया इस्तीफा
‘Amazon Web Services’ में इस बड़े पद से पुनीत चंडोक ने दिया इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इस्तीफा 31 अगस्त 2023 से प्रभावी होगा। वैशाली कस्तूरे अंतरिम तौर पर यूनिट के कॉमर्शियल बिजनेस लीडर की भूमिका संभालेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एमेजॉन वेब सर्विसेज’ (AWS) इंडिया और साउथ एशिया के क्लाउड डिवीजन के हेड पुनीत चंडोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इस्तीफा 31 अगस्त 2023 से प्रभावी होगा।
बताया जाता है कि ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज’ इंडिया और साउथ एशिया की एंटरप्राइज हेड (mid-market and global businesses) वैशाली कस्तूरे अंतरिम तौर पर यूनिट के कॉमर्शियल बिजनेस लीडर की भूमिका संभालेंगी।
पुनीत चंडोक ने जून 2019 में ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज’ में जॉइन किया था। पुनीत चंडोक इससे पहले 'मैकिन्से एंड कंपनी' (McKinsey & Co.) और IBM ग्लोबल सर्विसेज में लीडरशिप भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) कोलकाता से एमबीए (Marketing, Finance & Systems) की पढ़ाई की है।
टैग्स इस्तीफा एमेजॉन वेब सर्विसेज रिजाइन पुनीत चंडोक वैशाली कस्तूरे