होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया दिग्गज राघव बहल की याचिका पर हाई कोर्ट ने अपनाया यह रुख

मीडिया दिग्गज राघव बहल की याचिका पर हाई कोर्ट ने अपनाया यह रुख

इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर याचिका में द क्विंट के संस्थापर राघव बहल ने अपने खिलाफ की गई आयकर विभाग की कार्रवाई को चुनौती दी थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज पोर्टल ‘द क्विंट’ (The Quint) के संस्थापक राघव बहल को इलाहाबाद हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाई कोर्ट ने राघव बहल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने काले धन के मामले में अपने खिलाफ की गई आयकर विभाग की कार्रवाई को चुनौती दी थी।

बता दें कि विदेश में संपत्ति खरीदने में काले धन के इस्तेमाल के आरोपों में घिरे 'नेटवर्क 18' ग्रुप के संस्थापक रह चुके राघव बहल ने उन्हें भेजे गए आयकर विभाग के नोटिस और इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

पढ़ें: प्रॉपर्टी में निवेश के मामले में राघव बहल ने बताया ये 'सच'

हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में राघव बहल का कहना था कि उनकी ओर से किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है और लंदन में जिस संपत्ति को खरीदने की बात कही जा रही है, उसे इनकम टैक्स रिटर्न में दर्शाया गया था। बहल का आरोप था कि आयकर विभाग ने सार्वजनिक रूप से उनकी छवि को धूमिल करने के लिए यह कार्रवाई शुरू की थी। यही नहीं, कार्रवाई शुरू करने से पहले उन्हें निजी तौर पर अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया।

पढ़ें: मुश्किल में मीडिया दिग्गज राघव बहल, घर-दफ्तर पर छापा

हालांकि, आयकर विभाग की कार्रवाई को सही बताते हुए अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि बहल द्वारा जमा कराए गए कागजातों में काफी विरोधाभास था। बता दें कि विदेश में संपत्ति खरीदने और इस खरीद में इस्तेमाल धन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए बहल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले आयकर विभाग ने 11 अक्टूबर को उनके घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग ने बहल के खिलाफ मेरठ में चार्जशीट भी दायर की थी। आयकर विभाग का आरोप था कि बहल ने लंदन में जो प्रॉपर्टी खरीदी, उसके बारे में इनकम टैक्स रिटर्न में खुलासा नहीं किया।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नेटवर्क18 राघव बहल आयकर विभाग द क्विंट इलाहाबाद हाई कोर्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

21 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

34 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

43 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

52 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago