होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अडानी ग्रुप की AMG मीडिया नेटवर्क्स ने IANS में बची हुई हिस्सेदारी खरीदने का लिया फैसला
अडानी ग्रुप की AMG मीडिया नेटवर्क्स ने IANS में बची हुई हिस्सेदारी खरीदने का लिया फैसला
अडानी एंटरप्राइजेज की मीडिया कंपनी AMG Media Networks Limited (AMNL) ने न्यूज एजेंसी IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बची हुई हिस्सेदारी भी खरीदने को लेकर एग्रीमेंट कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
अडानी एंटरप्राइजेज की मीडिया कंपनी AMG Media Networks Limited (AMNL) ने न्यूज एजेंसी IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बची हुई हिस्सेदारी भी खरीदने को लेकर एग्रीमेंट कर लिया है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है।
कंपनी के मुताबिक, 21 जनवरी 2026 को AMG Media Networks ने IANS के मौजूदा शेयरधारक संदीप बामजई के साथ शेयर पर्चेस एग्रीमेंट (SPA) किया है। इस एग्रीमेंट के पूरा होने के बाद IANS पूरी तरह AMG Media Networks के अधीन आ जाएगी और अडानी एंटरप्राइजेज की 100 फीसदी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।
इससे पहले AMG Media Networks ने जनवरी 2024 में IANS में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली थी। उस समय कंपनी के पास IANS के 76 प्रतिशत वोटिंग राइट्स वाले शेयर और 99.26 प्रतिशत बिना वोटिंग राइट्स वाले शेयर थे।
अब इस नए समझौते के तहत कंपनी ने बचे हुए 24 प्रतिशत वोटिंग राइट्स वाले शेयर और 0.74 प्रतिशत बिना वोटिंग राइट्स वाले शेयर भी खरीद रही है। इस डील के पूरा होने के बाद IANS पूरी तरह AMG Media Networks की कंपनी बन जाएगी।
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह सौदा जरूरी औपचारिक मंजूरियों और शर्तों के पूरा होने के बाद ही पूरी तरह प्रभावी होगा।
टैग्स