होम / होम पेज / इस अंग्रेजी अखबार के एडिटर-इन-चीफ ने बताया, दस रुपए में भी क्यों है यह सस्ता
इस अंग्रेजी अखबार के एडिटर-इन-चीफ ने बताया, दस रुपए में भी क्यों है यह सस्ता
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साउथ दिल्ली के सराय जुलेना (Sarai Jullena) में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले सिराज उद्दीन वर्ष 1987 से अखबार और मैगजीन बेच रहे हैं। इसके अलावा वे आसपास के घरों में अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साउथ दिल्ली के सराय जुलेना (Sarai Jullena) में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले सिराज उद्दीन वर्ष 1987 से अखबार और मैगजीन बेच रहे हैं। इसके अलावा वे आसपास के घरों में अखबार बांटने का काम भी करते हैं। जब 11 अक्टूबर 2016 को एस्सेल ग्रुप ने अंग्रेजी अखबार डीएनए (Daily News & Analysis) दिल्ली एडिशन लॉन्च किया तो सिराज उद्दीन को इसकी कीमत देखकर काफी आश्चर्य हुआ और उन्होंने यह कहकर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर दी कि अरे, अंग्रेजी का इतना महंगा अखबार कौन खरीदेगा (who will buy such an expensive newspaper)।
उनका मानना है कि दस रुपये कीमत पर इस अखबार को बेचना चुनौती होगी। उनका कहना है, ‘मार्केट इस समय नीचे जा रहा है। लोगों को भी आजकर मोबाइल और इंटरनेट पर आसानी से न्यूज मिल रही है, ऐसे में दस रुपए पर अखबार बेचना वाकई में काफी मुश्किल होगा।’ सिराज उद्दीन रोजाना हॉकर से टाइम्स ऑफ इंडिया (The Times of India) तथा हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे बड़े अखबारों की 20-25 कॉपी खरीदते हैं। अब वह रोजाना की बिक्री के आधार पर ‘डीएनए’ की भी कुछ कॉपी खरीदने लगे हैं। हालांकि शुरुआत में सिर्फ एक-दो लोगों ने ही इसकी कॉपी खरीदी।
दिल्ली में अखबारों की बिक्री के बारे में वर्ष 2014 में ज्योतिर्मय चौधरी और परांजय गुहा ने एक बार लिखा था, ‘पूरी दुनिया में सिर्फ दिल्ली ही ऐसी जगह है जहां पर 16 अंग्रेजी अखबारों का प्रकाशन और वितरण होता है। लेकिन यहां का मार्केट काफी अलग तरह है क्योंकि मार्केट में टॉप अखबारों का प्रतिशत सिर्फ दो या तीन ही है।’
दिल्ली में जब डीएनए लॉन्च किया गया था तो 32 पेज के इस अखबार का सोशल मीडिया पर भी काफी प्रचार किया गया था। दिल्ली में जब यह पहली बार छपने गया तो दूसरे प्रतिद्वंद्वी अखबार ने इस पर सनसनीखेज पत्रकारिता (sensational journalism) का आरोप लगाया था। वहीं फेसबुक पर एक लाइव विडियो भी चलाया गया था जिसमें डीएनए की प्रिंटिंग प्रेस तक को अंदर से दिखाया गया था। दरअसल कंपनी ने इस तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाई थी ताकि लोगों के अंदर इस अखबार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की उत्सुकता हो।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स