होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: परदे के पीछे की घटनाओं का भी विश्लेषण क्यों नहीं करते आप?

मिस्टर मीडिया: परदे के पीछे की घटनाओं का भी विश्लेषण क्यों नहीं करते आप?

स्थिति विकट है। बंटवारा खुलकर सामने आ गया है। यह मेरा चैनल, वह तेरा...

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

स्थिति विकट है। बंटवारा खुलकर सामने आ गया है। यह मेरा चैनल, वह तेरा चैनल। यह एंकर प्रो कांग्रेस है,वह एंकर प्रो बीजेपी है। प्रो पत्रकारिता कौन बचा है? हर चैनल दावा करता है कि असली पत्रकारिता वही कर रहा है। उसी की ख़बर ख़बर है, बाक़ी सब बेकार। अपनी अपनी पसंद के गेस्ट हैं। जो सह लेते हैं, वे पसंदीदा। जो नहीं सहते, उन पर एंकर चढ़ बैठते हैं या बेचारे बोल ही नहीं पाते। अब यह ख़ालिस टीआरपी की होड़ नहीं रही है। इसमें राष्ट्रभक्ति की अपनी-अपनी परिभाषा भी घुल गई है। कभी-कभी महसूस होता है कि एंकर किसी विषय पर चर्चा करना चाहता था,ऐन वक़्त पर अंतरिक्ष से नए विषय की आकाशवाणी हुई। खेलो, आज इस पर खेलो। एंकर-पत्रकार-सारे प्रोफेशनल उस टॉपिक पर चले जाते हैं। कई बार न चाहते हुए भी। देशहित के अनेक मुद्दे बिना चर्चा के रह जाते हैं। ऐसा क्यों?

इन दिनों पाकिस्तान और उसके प्रति शत्रुभाव हॉट केक की तरह बिक रहा है। किसी रिसाले की सुर्खियों की चीरफाड़ जैसा। जो सुर्ख़ियों में नहीं, उस पर डिबेट क्या करना? एक मिसाल देता हूं। इस्लामिक सहयोग संगठन में सुषमा स्वराज के प्रभावी भाषण पर तो चर्चा स्वाभाविक थी। लेकिन अगले दिन हिंदुस्तान की निंदा के दो प्रस्ताव पारित हुए। उसी कमेटी ने ये प्रस्ताव पारित कराए। कश्मीर और पाकिस्तान के प्रति भारत के हालिया रवैए की भर्त्सना और इमरान ख़ान की तारीफ़। जिस देश ने भारत की मौजूदगी के विरोध में सम्मेलन का बायकॉट किया, उसी की तारीफ़। वजह? परदे के पीछे की कहानी? जिस यूएई को पिछले साल गणतंत्र दिवस की परेड पर हमने ख़ास मेहमान बनाया, उसी ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके अंदर की सियासत पर कहां चर्चा हुई? अगर हुई तो कितने फ़ीसदी चैनलों ने की?

एक और नमूना। जिस पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा जगजाहिर है, वहां के पंजाब में एक मंत्री को हिंदुओं की आलोचना करने पर इस्तीफ़ा देना पड़ा। अभी तक तो भारत की आलोचना और नफ़रत वहां राजनेताओं को लोकप्रिय बनाती थी। अब क्या हुआ? इसी तरह वहां के पंजाब में एक आला अफसर फिर पोस्ट किया गया, जो आतंकवादी समूहों के ख़िलाफ़ था और कट्टरपंथियों के दबाव में अभी तक हाशिए पर था। तो इमरान ख़ान के ये प्रयोग केवल पंजाब में ही क्यों हो रहे हैं? इसके कारण किसने पहचाने? पंजाब में इमरान की पार्टी बहुत कमज़ोर है। वहां नवाज़ शरीफ़ इसलिए भी लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे भारत से दोस्ती के हामी हैं। पंजाब के लोग इसे पसंद करते हैं। इमरान एक तीर से दो निशाने साध रहे हैं। एक जानकारी यह है कि चीन के इशारे पर इमरान ख़ान इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे चीन सुरक्षा परिषद् तथा अन्य मंचों पर पाकिस्तान के हक़ में खड़ा हो सके। तो इस तरह के मुद्दे चैनल में चर्चाओं का आधार क्यों नहीं बनते?

अमूमन प्रत्येक चैनल में रिसर्च विभाग होता है। इस विभाग की ज़िम्मेदारी रोज़ नए विषय सुझाना भी है। पर क्या यह खुलकर ऐसा कर पा रहा है? शायद नहीं। तो निवेदन यह है कि आज का दर्शक बेहद संजीदा और समझदार है। अनपढ़ दर्शक तक अनुमान लगा लेता है कि अमुक चैनल इस पार्टी का पक्ष लेता है और दूसरा चैनल किसी अन्य पार्टी का। इसलिए अब वह खुलकर रिमोट नामक हथियार का इस्तेमाल करने लगा है। आपकी आवाज़ नक्कारखाने में तूती बनती जा रही है। जंगल में मोर नाचा किसी ने न देखा। अपने चैनलों पर ऐसा कंटेंट परोसने के लिए किसी डॉक्टर ने आपको नहीं कहा है। आप अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने पर क्यों उतारू हैं मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: हम अभी जंग लड़ जीती बाज़ी नहीं हारना चाहते, यह बात मीडिया के मंच पर कहां आई?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: ख़ामोश! पेड न्यूज़ का सिलसिला जारी है


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

19 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

20 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago