होम / विचार मंच / 40 साल बाद भी रमेशजी की ये बात मेरे दिमाग में गहरे बैठी हुई है: राजेश बादल

40 साल बाद भी रमेशजी की ये बात मेरे दिमाग में गहरे बैठी हुई है: राजेश बादल

शायद उन्नीस सौ अठहत्तर का साल था। मैंने बुंदेलखंड में ख़तरनाक़ बन चुकी डाकू ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

राजेश बादल


पूर्व एग्जियूटिव डायरेक्टरराज्यसभा टीवी ।।


शायद उन्नीस सौ अठहत्तर का साल था। मैंने बुंदेलखंड में ख़तरनाक़ बन चुकी डाकू समस्या पर एक लंबा आलेख तैयार किया। इसमें कुछ फरार डाकुओं के साक्षात्कार भी थे। आलेख दैनिक भास्कर को भेजा। छप गया, लेकिन मेरा नाम राजेश की जगह प्रकाश बादल छपा था। फुल पेज का आलेख- वह  भी गलत नाम से। मेरे दुःख और ग़ुस्से का ठिकाना न था। दो महीने तक भोपाल आने जाने का ख़र्च जमा किया। क़रीब सौ रुपए इकट्ठे हो गए तो राजनगर-भोपाल बस में बैठ गया। सुबह पहुंचा। सीधे भास्कर दफ्तर जा पहुंचा। पुराने भोपाल में। इतनी सुबह अखबार के दफ़्तर में भला कौन मिलता? बैठा रहा। आठ बजे के आसपास रमेश जी आए। वो शायद वहीं रहते थे। सबसे पहले पहुंचते होंगे शायद। मैं मिला और अपना ग़ुस्सा उतार दिया। रमेश जी ने ज़ोरदार ठहाका लगाया। मेरे घाव पर जैसे नमक छिड़क दिया। कुछ बोलने ही वाला था कि रमेश जी ने कहा, भाई जवान हो। पत्रकारिता में कलम से ग़ुस्सा निकालना सीखो। ज़ुबान से नहीं। ग़लतियां आदमी से ही होतीं हैं। मैं उनका मुंह ताक रहा था। रमेश जी के एक वाक्य ने जैसे मन्त्र दे दिया। चालीस साल बाद रमेश जी की यह बात मेरे दिमाग़ में गहरे बैठी हुई है।

इस घटना के पांच-छह साल बाद उनसे फिर इंदौर में मुलाक़ात हुई। फिर ठहाका लगाया। बोले- कहिए प्रकाश बादल जी क्या हाल हैं? तब मैं नईदुनिया में सह संपादक हो गया था। इंदौर से भास्कर शुरू होने जा रहा था। रमेश जी चाहते थे कि मैं भास्कर जॉइन करूं। लेकिन तब तक राजेंद्र माथुर जी नवभारत टाइम्स के प्रधान संपादक हो गए थे और उसके कुछ क्षेत्रीय संस्करण निकालना चाहते थे। मुझे माथुरजी ने कहा था कि मैं अपनी नई भूमिका के लिए तैयार रहूं। मैंने रमेश जी को यह बात बताई। बोले, तब तो आपको नवभारत टाइम्स ही जाना चाहिए। राजेंद्र माथुर देश के सबसे अच्छे संपादक हैं। हमने तो उन्हें भास्कर में लाना चाहा था, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद कुछ साल हमारा संपर्क टूटा रहा।

एक बार नवभारत टाइम्स जयपुर में मुख्य उप संपादक था तो रमेशजी से फिर मुलाक़ात हुई। संक्षिप्त सी। मैं उन्नीस सौ इक्यानवे में भोपाल दैनिक नईदुनिया में समाचार संपादक/विशेष संवाददाता के तौर पर काम करने जा पहुंचा। इसके बाद क़रीब बीस साल तक उनसे लगातार मुलाक़ातें होतीं रहीं। भास्कर में अद्भुत बदलाव के शिल्पी के रूप में रमेश जी का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। बेटों के सक्रिय सहयोग के दम पर भास्कर वाकई एक सूर्य की तरह मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में चमकने लगा। जब दूसरे राज्यों में भास्कर ने पंख फैलाए तो लोग दंग रह गए। आज भास्कर जिस स्थिति में है, उसके मूल में रमेश जी ही हैं। आधुनिकतम तकनीक और विलक्षण कारोबारी समझ ने उन्हें एक अनूठा संयोजक बना दिया था।

प्रिंट के बाद टेलिविजन के लिए जब भी मुझे कारोबारी ख़बरों के लिए विशेषज्ञ राय कैमरे पर रिकॉर्ड करनी होती तो उन्हें ही फ़ोन करता था। हरदम मुस्कराता चेहरा। जब भी मिलते, कहिए प्रकाश बादल जी! क्या हाल हैं? कहते- तुम्हारे टीवी में जाने से प्रिंट मीडिया का बड़ा नुकसान हुआ है। वापस लौट आओ। अफ़सोस! उनके रहते यह संभव नहीं हुआ। भोपाल उत्सव के ज़रिए उन्होंने अपने कुशल संयोजन और गहरी सांस्कृतिक समझ की छाप छोड़ी थी। चैंबर ऑफ कॉमर्स को उनका सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा। बुंदेलखंड उनकी सांसों में बसा था। इस पिछड़े इलाक़े की सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को उन्होंने हमेशा संरक्षण दिया। उनका जाना देश के मीडिया जगत से तकनीक और कारोबार के समन्वय शिल्पी का जाना है।

रमेशजी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। अब मुझे प्रकाश बादल कोई नहीं कहेगा...

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

1 day ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

1 day ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago