होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु की कलम से: हमसे का भूल हुई, हमका सजा मुसलमान होने को मिली?

वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु की कलम से: हमसे का भूल हुई, हमका सजा मुसलमान होने को मिली?

निर्मलेंदु वरिष्ठ पत्रकार क्या शाहरुख खान को अपना परिचय देने की जरूरत है? पूरी दुनिया जानती है, लेकिन आश्चर्य! अमेरिका के लोग नहीं जानते। हां, य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

निर्मलेंदु वरिष्ठ पत्रकार क्या शाहरुख खान को अपना परिचय देने की जरूरत है? पूरी दुनिया जानती है, लेकिन आश्चर्य! अमेरिका के लोग नहीं जानते। हां, यह भी कह सकते हैं कि मोदी के मित्र ओबामा नहीं जानते। आजम खान ने शुक्रवार को शाहरुख के सवाल पर कहा, ‘देश में मोदी और देश के बाहर मोदीजी के मित्र बराक ओबाम जीने नहीं देते। लोग आखिर कहां जाएं।’ बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2012 में भी शाहरुख को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि वहां दो घंटों तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा दिया गया था। वैसे, शाहरुख ने कुछ समय पहले कहा था कि वह उस घटना को भूल चुके हैं, लेकिन फिर उनको अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने से शाहरुख का गुस्सा ट्विटर पर झलक ही गया। वहीं 2012 से पहले 2009 में  भी अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने शाहरुख खान को न्यू जर्सी को नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। तब अधिकारियों का कहना था कि खान का नाम उनके कंप्यूटर पर अलर्ट लिस्ट में शामिल था। तब शाहरुख खान से कई सवाल पूछे गए थे कि वह अमेरिका क्यों आए हैं। उनके बैग भी चेक किए गए थे। उन्हें करीब एक घंटे तक कोई फोन कॉल भी नहीं करने दी गई थी। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है कि भारतीय सुपरस्टार को लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में क्यों लिया गया। मेरा एक मासूम सा सवाल है कि बार-बार शाहरुख का अपमान क्यों किया जाता है? अगर अमेरिका के अलावा, कोई और मुल्क में उनका अपमान होता है, तो बात समझ में आती है, लेकिन मोदी के तथाकथित दोस्त के मुल्क में शाहरुख के साथ बार-बार इस तरह के वाकये हजम नहीं होते। शर्म आती है। जुबां लड़खड़ा जाती है। हम कहां खड़े हैं? किस देश में रहते हैं? एक ऐसे मुल्क में रहते हैं, जहां अगर किसी शख्सियत को दूसरे मुल्क में अपमान किया जाता है, तो हम चुप बैठते हैं। सवाल यहां यह उठता है कि अगर किसी जानी मानी हस्ती के साथ ऐसा हो सकता है, बल्कि यह कह सकते हैं कि यदि बार-बार हो सकता है, तो एक साधारण व्यक्ति के साथ अगर ऐसा हो, तो ऐसे में वह शख्स क्या करे? हम उस देश में रहते हैं, जहां शाहरुख एक शख्सियत का नाम है। पूरी दुनिया में शाहरुख को बच्चा-बच्चा जानते हैं, उस व्यक्ति को यदि उनके बच्चों के सामने नंगा कर दिया जाता है, तो उनके बच्चों पर क्या असर पड़ता होगा? जिस व्यक्ति के आगे पीछे हजारों की फौज लगी रहती हो, उस शख्सियत को अगर द्रौपदी की तरह भरी सभा में नंगा कर दिया जाता है, तो उनके चाहनेवालों पर क्या असर पड़ता होगा। राजीव शुक्ला ने अमेरिका को लताड़ा, कहा, अपना डाटा सुधारें। विपक्ष में रहने के बावजूद राजीव शुक्ला ने अमेरिका को लताड़ा, लेकिन सरकार में रहकर लोगों ने इसका विरोध नहीं किया, शायद इसलिए क्योंकि वह मुसलमान हैं? इससे हिंदूवादी पार्टी की छवि खराब होगी? आरएसएस वाले खफा हो जाएंगे। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस एसआरके को पूरा देश सिर पर बिठा कर रखता है, सवाल यह है कि उस सुपरस्टार का इस तरह से बार-बार कचरा करने का अधिकार क्या अमेरिका की सुरक्षा विभाग को है? इन घटनाओं से एक बात साफ हो जाती है कि सबसे ज्यादा असहिष्णु अमेरिका-यूरोप ही हैं। वैसे, मेरा तो मानना यही है कि अगर शाहरुख वहां से वापस लौट आते, तो अमेरिका के मुंह पर करारा तमाचा होता। इस अपमान से किंग खान आहत तो हुए हैं, लेकिन उन्होंने सब्र करते हुए बस यही कहा कि आज दुनिया की हालात देखते हुए मैं जांच का सम्मान करता हूं, लेकिन हर बार रोका जाना काफी परेशान करता है। उनके जवाब में उनकी झुंझुलाहट साफ दिख रही थी। चेहरे पर अपमानित होने का दर्द झलक रहा था। शाहरुख एक बड़े ऐक्टर हैं, इसलिए उनकी झुंझुलाहट लोगोें को समझ में नहीं आया, उनकी झुंझुलाहट ठीक तरह से व्यक्त नहीं हो पाई, लेकिन उनका दर्द दिखा। बच्चों के सामने एक शख्सियत का मान सम्मान गिर कर चूर चूर हो गया। वह दर्द, वह असम्मान सहना शायद शाहरुख के लिए संभव नहीं होगा। इसीलिए शाहरुख ने कहा कि बार-बार रोका जाना काफी परेशान करता है। कष्ट होता है, दर्द होता है, मन में एक हूक सी उठती है कि क्या मुसलमान होने की यही सजा है? जब शाहरुख से सवालात किए जा रहे थे, शायद शाहरुख के मन में यह गीत बज रहा था -- हमसे का भूल हुई, हमका सजा मुसलमान होने को मिली।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

4 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

5 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

5 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

18 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago