होम / विचार मंच / बलि के लिए भेड़, बकरे या भैंसे की जगह आप कद्दू या नारियल को क्यों नहीं रख सकते?: डॉ. वैदिक

बलि के लिए भेड़, बकरे या भैंसे की जगह आप कद्दू या नारियल को क्यों नहीं रख सकते?: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             वरिष्ठ पत्रकार ।। मांसाहारी भारत? दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी किस देश में रहते हैं? जाहिर है कि भारत में रहते हैं। दुनिय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक            

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मांसाहारी भारत?

दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी किस देश में रहते हैं? जाहिर है कि भारत में रहते हैं। दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं हैं, जिसके लाखों-करोड़ों नागरिकों ने अपने जीवन में मांस, मछली, अंडा जैसी कोई चीज़ कभी खाई ही नहीं। दुनिया का ऐसा कौन सा देश है, जिसमें इन पदार्थों को ‘अखाद्य’ (न खाने योग्य) माना गया है? भारत के अलावा कोई भी नहीं।

मैं दुनिया के लगभग 80 देशों की यात्रा पिछले 50 साल में कर चुका हूं। कई देशों में तो लोगों को यह समझाने में बड़ी मुश्किल हो जाती थी कि मैंने कभी मांस, मछली, अंडा खाया ही नहीं। वे पूछते रह जाते कि यदि यह सच है तो आप इतने तगड़े और स्वस्थ कैसे हैं? चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों में भाषा की अनभिज्ञता के कारण मुझे भूखे ही रह जाना पड़ता था। मेरा वजन घट जाता था।

लेकिन देखिए, अब कैसा मजाक हो रहा है। एक महान राष्ट्रवादी अंग्रेजी अखबार ने दो दिन पहले शीर्षक दिया कि ‘भारतीय लोग बेहतर खाने लगे हैं, मांस और अंडों की खपत बढ़ गई।’ वाह क्या खूब? क्या मांस और अंडे बेहतर भोजन है? क्या यह गर्व की बात है?

इस दिन अखबारों में एक विदेशी विश्वविद्यालय की खोजी रपट छपी, जिसमें पाया गया कि शाकाहारियों का जीवन लंबा होता है और मांसाहारियों के मुकाबले उन्हें बीमारियां कम होती हैं। यह तो शाकाहार का व्यावहारिक भौतिक पक्ष है लेकिन इसका नैतिक और अध्यात्मिक पक्ष इससे भी अधिक प्रबल है। बिना किसी जीव की हिंसा किए बिना मांस प्राप्त नहीं किया जा सकता। अपना पेट भरने के लिए किसी अन्य प्राणी के प्राण क्यों लिए जाएं?

कौन से धर्मग्रंथ में लिखा है कि यदि आप मांस नहीं खाएंगे तो आप घटिया हिंदू, घटिया मुसलमान, घटिया ईसाई या घटिया सिख माने जाएंगे? जहां तक बलि देने का प्रश्न है यदि अपने बेटे की जगह हजरत इब्राहीम एक भेड़ को रख सकते हैं तो भेड़ या बकरे या भैंसे की जगह आप एक कद्दू या एक नारियल को क्यों नहीं रख सकते? महर्षि दयानंद सरस्वती ने अब से लगभग डेढ़ सौ साल पहले अपनी पुस्तक ‘गोकरुणानिधि’ में आंकड़ों और तर्कों के आधार पर सिद्ध किया था कि अपने पशुओं को जिंदा रखकर आप ज्यादा खाद्यान्न जुटा सकते हैं और उन्हें मार डालने की बजाय जिंदा रखना आर्थिक दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है।

मैं तो वह दिन देखना चाहता हूं कि भारत में किसी मांसाहारी को ढूंढना ही मुश्किल हो जाए। सभी जातियों और सभी मजहबों के लोग शाकाहारी बन जाएं। यह काम कानून से नहीं हो सकता है। यह समझाने से, संस्कार डालने से, प्रेम से हो सकता है। क्या मेरे-जैसे लोग कानून के डर से मांस नहीं खाते?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago