होम / विचार मंच / पीली पर्चियों से भरा जन्मदिन मुबारक विष्णु नागर सर...

पीली पर्चियों से भरा जन्मदिन मुबारक विष्णु नागर सर...

जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं सर। आपकी मुस्कुराहट बरकरार रहे और आप अपना सिर खुजाते हुए, टेबल पर मुंह झुकाए...नमकीन खाते हुए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

पूजा मेहरोत्रा ।।

जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं सर। आपकी मुस्कुराहट बरकरार रहे और आप अपना सिर खुजाते हुए, टेबल पर मुंह झुकाए...नमकीन खाते हुए... हर कॉपी पर ऐसे क़लम चलाते जाएं जैसे कि जिसकी कॉपी आप एडिट कर रहे हों उसे एक लाइन सीधी लिखनी न आती हो... आप पीली पर्चियां यूं ही हमें भेजते रहें... हमारी कॉपी पर आपका एडिटिंग वाला पेन एकबार फिर चले, एक बार फिर हम आप जैसे संपादक के साथ काम करे, जो न केवल स्टोरी आइडिया ही देता है बल्कि संपादन भी करता है।

अक्सर, संपादकों के लिए कहा जाता है एडिटर हू नेवर एडिट...लेकिन आप सचमुच के संपादक हैं क्योंकि यू एडिट ईच एंड एवरी क़ॉपी। आप संपादकों के लिए कहे जाने वाले हर ज़ुमले से अलग वाले संपादक रहें हमेशा, आज संपादकों से मिलना प्रधानमंत्री से समय लेने से भी ज्यादा दुश्कर है ऐसे समय में आपसे किसी का भी मिलने आ जाना हमेशा से ही आसान रहा है। आप हमेशा ऐसे ही दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज की तरह अपनी कलम चलाते रहें ऐसी मेरी दुआएं हैं।

वैसे तो हम पिछले आठ साल से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन मुझे याद नहीं कि मैनें कभी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हों, हां लेकिन आपके लिए दुआएं मांगी जरूर है। मुझे याद आ रहा है दो वर्ष पहले जब आपके साथ दुखद घटना घटी थी और आप मैक्स पटपड़गंज में भर्ती थे, हमें दोपहर में घटना के बारे में पता चला और आधे घंटे के अंदर हम कई साथी आपका हाल-चाल लेने पहुंच गए थे। आज जब मैं आपके जन्मदिन के लिए ये शुभकामना संदेश लिख रहीं हूं तो आपको ये बता देना चाहती हूं कि अभी तक मैनें जितने भी संपादकों के साथ काम किया उसमें आप सबसे बेहतरीन हैं... हां, ये बात अलग है कि आप जब मेरी कॉपी पर पेन चला देते थे और इसमें मेरे कहे शब्द और मेरी स्टाइल को काट-काट कर अपने शब्द अपने स्टाइल में ढाल देते थे तो मैं चिढ़ जाती थी।

क्या मुझे लिखना नहीं आता है? क्या मैं एक लाइन भी सीधा नहीं लिख पाती हूं? तो मैंने अपने करियर के नौ साल में जो भी लिखा वो कूड़ा लिखा? ऐसे कई सवाल मेरे अंदर उमड़ा घुमड़ा करते थे। मैं आपकी एडिट की गई कॉपी से पहले अपनी कॉपी कई-कई बार पढ़ती और सर, सच बताती हूं मुझे अपना लिखा न तो सेंटेश ही खराब लगता और न ही उसे इतनी बुरी तरह से एडिट किए जाने की जरूरत ही महसूस होती थी, लेकिन अब जब संपादक साहब ने कॉपी को एडिट किया है तो किया वही जाएगा जिसे संपादक महोदय ने किया है। हम संपादित कर दिया करते थे। कई बार कुछ लाइनें छोड़ देते थे लेकिन उफ्फ आपकी नज़र... कहां बचती थी कॉपी फाइनल में कॉपी कट कर आ जाती थी... हां, लेकिन ये भी सच है कि मैं जितना चिढ़-चिढ़ कर अपनी कॉपी एडिट किया करती थी, उससे कहीं ज्यादा दूसरे साथियों की कॉपी देखा करती थी और हम सभी न्यूज़ रूम में एक दूसरे की कॉपी देख खूब हंसा करते थे।

मज़ा तो तब आता था जब एक बार एडिट की गई कॉपी को फिर से एडिट कर के और उससे ज्यादा रंग कर भेज देते थे। हम सभी ग्यारह के ग्यारह अपनी अपनी कॉपी बड़ा संभाल कर रखते थे। मैं तो हर कॉपी को अपने कंप्यूटर के साथ चस्पा कर रखती थी और खबरें पढ़ कर जो आप पीली पर्चियां भेजा करते थे। एक स्टोरी में जितनी खबर लिखनी होती थी उससे कहीं ज्यादा हमारे पास आपकी भेजी पीली पर्चियां आया करती थीं। शामत तो उसकी होती थी जो उस हफ्ते कवर स्टोरी लिख रहा होता था। वो अपनी स्टोरी से ज्यादा पीली पर्चियों का इंतजार किया करता था। जब भी कोई साथी आपसे मिलने आपके केबिन में जाता, हम पीछे से गाते थे ...पीली पर्चियां लेते आना ...और वो शख्स जैसे ही न्यूजरूम में आता, वो सभी की कुर्सी पर पीली पर्ची बांटता और हम सभी हंसा करते और एक बार हमारे में से ही एक ने आपका नामकरण करते हुए पीली पर्ची वाले सरकहा था।

सर, मैं अपनी हर कॉपी को आपकी एडिट की हुई पिछली कॉपी से सबक लेकर लिखने की कोशिश करती और आप हर बार उसे उतना ही रंग कर भेज देते। मुझे अच्छा नहीं लगता था। एक बार मैं अपने साथी के पास गई और शिकायती लहजे में कहा ये सर तो अपने ही शब्दों को हर बार नकार देते हैं, मैं तो परेशान हो गई हूं, इतना काम होता है, लेकिन यहां तो एक ही कॉपी में पांच कॉपी वाली मेहनत करा देते हैं। वो सीनियर महाशय भी कहां कम थे… मुंह पर हाथ कर बड़े ही मज़ाकिया अंदाज में कहा, पहले तो जो आपने उनका वो आशीर्वाद अपने डैसबोर्ड पर सजाया है इसे हटाइए। मैंने हटा दिया... फिर, मैं उनके पास गई वो बोले क्यों निराश हो रहीं हैं 'समोसा खाइए'। फिर उन्होंने मुझे मेरी स्टोरी की तारीफ़ में आए कई पत्र देते हुए कहा लीजिए इसे पढ़िए और कल का समोसा पक्का कीजिए... और फिर भी निराशा खत्म न हो तो उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक बार 'वसीम' (सर का पीए) के पास जाकर अपनी पीड़ा बताइए... मैंने ठीक वैसा ही किया। वसीम के पास गई। उसने मुझे एक कॉपी दिखाई जो छठी बार एडिट की जा रही थी और वो करेक्शन लगा-लगा कर परेशान था और मैं बल्लियों उछल रही थी... अब मैं नहीं बता सकती कि वो किसकी कॉपी थी लेकिन थी किसी संपादक महोदय की ही... सर, जब आपको ये पत्र लिख रहीं हूं तो सेक्टर 19 और 18 की हमारी सारी शैतानियां याद आ रहीं हैं। जब भी हमें समोसा खाना होता था तो हम किस तरह अपनी लिखी वाली कॉपी के अंदाज़ में आपको एक सादे कागज़ पर सिर्फ समोसालिख कर भेज देते थे और वो बिना एडिटिंग के सौ रुपए के साथ हमारे पास कॉपी के साथ कभी आप तो कभी सिर्फ रुपया आ जाया करता था।

मुझे याद आ रहा है कि जब कंपनी ने मुझे महिलाओं वाली पत्रिका में ट्रांसफर करने का मन बना लिया था, तो आपने उसका कड़ा विरोध करते हुए एचआर मैनेजर को कड़ाई से मना किया था। ये बात आपने कभी नहीं बताई लेकिन मुझे ये बात पता चल गई थी, उस समय ऑफिस में भले ही हम साथियों में से कोई नहीं था, लेकिन अच्छे काम और खुशबू तो फैलती ही है और मुझ तक ये बात मैनेजमेंट के ही किसी स्टाफ ने बता दी थी। किस तरह आपने कहा पूजा हमारी टीम की स्ट्रांग सदस्य है और उसे हम नहीं जाने दे सकते। सर, उस दिन मेरे दिल में आपके लिए जो कॉपी एडिटिंग कभी-कभी चिढ़ उभर जाता था जाता रहा.. उसके बाद तो शायद मैं अपनी हर बात आपके सामने खुल कर रखती और आप एकाध बार समर्थन कर देते थे... ऐसी कई बातें हैं जो आंखों के सामने तैर रहीं हैं लेकिन आपके साथ जुड़ा हर पल न केवल यादगार है बल्कि आज भी जब भी हमारी बात होती है दिल में कहीं एक इच्छा होती है काश, वो पीली पर्चियां आपकी गिजगिजी हैंड राइटिंग के साथ फिर से मिले। हम फिर एक साथ समोसा पार्टी करें और चिढ़-चिढ़ कर मैं एक बार आपकी एडिट की गई अपनी कॉपी में करेक्शन लगाती हुईं कहूं, ओह फिर कहां आ फंसी... पीली पर्ची वाले सर आपको जन्मदिन की पीली पर्ची से भरा जन्मदिन मुबारक़ हो... एक पीली पर्ची भरा समोसा हमारी तरफ़ से...


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

59 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago