होम / विचार मंच / अगर रावण ब्राह्मण की जगह दलित होता तो शायद आज राम को जलाया जा रहा होता...

अगर रावण ब्राह्मण की जगह दलित होता तो शायद आज राम को जलाया जा रहा होता...

ऋषभ शुक्ला युवा पत्रकार ।। एक तरफ हम लोग सामाजिक एकता की बात करते हैं और दूसरी तरफ लोगों को जाति के आधार पर बांट कर एकत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

ऋषभ शुक्ला युवा पत्रकार ।।

एक तरफ हम लोग सामाजिक एकता की बात करते हैं और दूसरी तरफ लोगों को जाति के आधार पर बांट कर एकता को तोड़ देते हैं। हमारे देश में कन्हैया कुमार जैसे गुंडे रहते है, जो खुद को दलितों का हिमायती बताते हैं। पर असल में ये वही कर रहा हैं जो हमारे देश में सालों से होता आया है, भोले-भाले लोगों को मूर्ख बनाकर अपनी राजनीति चमकाओ भाई।

कुछ लोगों का कहना है कि देश में आज दलितों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। हो भी सकता है कि कुछ इलाकों में ऐसा हो रहा हो। लेकिन पूरे देश को एक नज़रिये से देखना गलत होगा। आपको पता है, हमारे देश में आप पंडित को पंडित बोल सकते हो, ठाकुर को ठाकुर बोल सकते हो, मुस्लिम को मुस्लिम बोल सकते हो लेकिन आप दलित को अगर ‘वो’  बोलोगे तो शायद आपको जेल भी जाना पड़ सकता है, क्योंकि वो जातिसूचक का मामला हो जाएगा। डर यहां तक है कि मैं अपने लेख में वो शब्द लिख तक नहीं पाया और आप लोग कह रहे हो दलित डरा हुआ है।

भाई मेरे दोस्त हिन्दू भी हैं, मुस्लिम भी हैं और दलित भी है। और विश्वास कीजिए हमारे अंदर कोई डर नहीं है।

अगर सच में इस देश को एक करना है तो सबसे पहले तो इस आरक्षण नाम की चीज को खत्म करना होगा। जब तक ये कीड़ा जिंदा है, तब तक हम एक नहीं हो सकते। और अगर आरक्षण देना ही है, तो जाति के आधार पर न देकर इसे ज़रूरत के आधार पर देना चाहिए।

तो अंत में बस यही कहना चाहूंगा कि कन्हैया कुमार जैसे लोगों की बातों में न आएं और अपने दिमाग से काम लें। जो लड़का देश के प्रधानमंत्री के पुतले को रावण बना कर जलवा सकता है, वो किसी का भला नहीं कर सकता।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

25 minutes ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ : अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

34 minutes ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इज़राइल : पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

41 minutes ago

बिहार में नई राजनीति की असली परीक्षा : आलोक मेहता

आर्थिक स्तर पर कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा शराबबंदी की नीति का भविष्य और राज्य की आर्थिक प्रगति की गति को बनाए रखना होगा।

47 minutes ago

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago