होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले- हमारे जवान तंबू में जलकर मरे, इस पर कौन भरोसा करेगा?

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले- हमारे जवान तंबू में जलकर मरे, इस पर कौन भरोसा करेगा?

‘आप पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर पाएं या नहीं, आपके लिए भारत की जनता को जवाब देना मुश्किल पड़ जाएगा। आप अपना घर संभाल लें, यही गनीमत होगी।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘आप पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर पाएं या नहीं, आपके लिए भारत की जनता को जवाब देना मुश्किल पड़ जाएगा। आप अपना घर संभाल लें, यही गनीमत होगी।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

जनता को जवाब देना मुश्किल

जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। अभी पठानकोट-हमले का खून सूखा भी नहीं था कि उरी में इतना गंभीर हमला हो गया। यह हमला भी सीमांत पर स्थित सेना के शिविर पर हुआ है। पिछले 25-30 साल में इतना संगीन आतंकी हमला पहली बार हुआ है। 17 भारतीय जवान मारे गए और 30 से भी ज्यादा घायल हो गए हैं। इसमें शक नहीं कि केंद्र सरकार एकदम सक्रिय हो गई है। गृहमंत्री राजनाथसिंह ने अपनी अमेरिका-यात्रा स्थगित कर दी और तत्काल विशेषज्ञों की बैठक बुलाई, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर श्रीनगर और सेना-प्रमुख जनरल दलबीरसिंह घटना-स्थल पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री ने उचित कार्रवाई का संकल्प प्रकट किया है।

लेकिन होगा क्या? क्या भारत कोई जवाबी कार्रवाई करेगा? क्या करेगा? क्या वह भी पाकिस्तान में आतंकियों को भेजेगा? यदि सचमुच भारत भेज सकता होता तो अभी तक जरुर भेज देता लेकिन फिदायीन की तरह वहां मरने कौन जाएगा? और कौन से स्थानीय तत्व हैं, जो उसके आतंकवादियों को रास्ता बताएंगे, मदद करेंगे और बचाएंगे? दूसरा विकल्प यह है कि भारत उन सब आतंकी शिविरों पर सीधा हमला बोल दे, जहां से वे आते हैं। ये शिविर उस क्षेत्र में हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे में हैं। इसके बावजूद भारत में दम हो तो वह हमला बोल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय कानून में इसे ठेठ तक पीछा करना (हाट-परस्यूट) कहा जाता है। अपराधियों का पीछा करते हुए आप किसी भी देश की सीमा में घुस सकते हैं। तीसरा विकल्प यह है कि हमारे प्रधानमंत्री और सेनापति तुरंत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेनापति को फोन करें और कहें कि या तो आप अपने आतंकवादियों के शिविर नष्ट करें या फिर जैसे अमेरिका ने उसामा बिन लादेन को खत्म किया, वैसा ही हमें करने दें। जाहिर है कि पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं होगा। वह उल्टे भारतीय कार्रवाई के जवाब में परमाणु बम चलाने की धमकी देगा। बताइए, अब आप क्या कर लेंगे? आप सिर्फ जुबान चला सकते हैं, जो खूब चला ही रहे हैं।

उरी के हमले से हमारी सरकार की प्रतिष्ठा पैंदे में बैठ रही है। हमारे जवान तंबू में जल मरे, इस पर कौन भरोसा करेगा? सिर्फ चार आतंकी मारे गए, वह भी चार-पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद। शेष 12 कहां गए? जिन 200 आतंकियों के घुस आने की रपट थी, उनका क्या हुआ? आप पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर पाएं या नहीं, आपके लिए भारत की जनता को जवाब देना मुश्किल पड़ जाएगा। आप अपना घर संभाल लें, यही गनीमत होगी।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

16 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

16 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

17 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago