होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: विश्लेषण के दरम्यान कितने निष्पक्ष होते हैं पत्रकार?

मिस्टर मीडिया: विश्लेषण के दरम्यान कितने निष्पक्ष होते हैं पत्रकार?

चैनल इंडस्ट्री विराट हो रही है। राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय चैनलों की...

राजेश बादल 7 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार

चैनल इंडस्ट्री विराट हो रही है। राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय चैनलों की बाढ़। साल भर चुनाव का माहौल। हर चैनल को चर्चा के लिए चाहिए अनेक मेहमान पत्रकार। सारे सारे दिन बैठकर हर मुद्दे पर बाल की खाल निकालने वाले मेहमान। शो का मानक ढांचा बन गया है-एक कांग्रेस, एक बीजेपी और एक पत्रकार। जिस मसले में तीसरी या चौथी पार्टी शामिल होती है तो उसका प्रवक्ता भी ज़रूरी है। अगर कोर्ट-कचहरी का मामला है तो वकील भी चाहिए। इस तरह स्क्रीन पर पांच- छह खिड़कियां खुल जाती हैं। एक ऐसा ऑर्केस्ट्रा, जिसका हर वाद्य अपनी अलग धुन निकालता है। कई बार यह ऑर्केस्ट्रा बेसुरा हो जाता है। परदे पर गाली-गलौज जैसी हालत बन जाती है।

सवाल ऑर्केस्ट्रा के बेसुरे होने पर नहीं है। इस पर है कि मेहमान के रूप में हम पत्रकार अपनी भूमिका के साथ कितना न्याय करते हैं? लंबी चर्चाओं से पत्रकार-मेहमानों के बारे में राय बनने लगती है। चैनलों में राजनीतिक विषयों पर बहस के लिए यह छवि या राय बड़ा काम करती है। जब किसी राजनीतिक दल का कोई प्रवक्ता शो के समय तक नहीं मिलता तो गेस्ट-कोऑर्डिनेशन विभाग में बात होती है-अमुक पत्रकार प्रो बीजेपी है, उसे बुलाओ। अमुक पत्रकार प्रो कांग्रेस है, उसे बुलाओ। अमुक पत्रकार प्रो या एंटी लेफ्ट है, उसे बुलाओ। अर्थात उस पत्रकार को चर्चा में शामिल करने का आधार उसकी काबिलियत नहीं, दलों के समर्थन या विरोध में बोलने के कारण बन जाता है। उसके बाद उससे सवाल भी कुछ इस तरह किए जाते हैं मानो वह उस पार्टी का प्रवक्ता हो। इससे उसकी छवि पत्रकार सह राजनेता की बन जाती है। कुछ पत्रकार इस छवि के चलते बाद में बाक़ायदा उस पार्टी से जुड़ ही गए।

मुश्किल यह है कि निष्पक्ष पत्रकार की छवि इस पेशे की अनिवार्य शर्त है और वही बनाए रखना कठिन है। अगर आप बीजेपी की आलोचना करते हैं तो उसके विरोधी अथवा कांग्रेस समर्थक मान लिए जाते हैं। यदि कांग्रेस की आलोचना करते हैं तो उसके विरोधी मान लिए जाते हैं। कभी-कभी कई पत्रकार कोशिश करते हैं कि जिस चैनल में जा रहे हैं,  अगर उसकी विचारधारा है,  उसके अनुसार बोलने की कोशिश करते हैं। संसदीय या सरकारी चैनलों में भी स्वाभाविक प्रतिक्रिया देने के स्थान पर उस चैनल की चौखट का ख़्याल रखना पड़ता है। वैसे इसमें कोई आलोचना का कारण नहीं है। चिंता यह है कि पत्रकार अपने मौलिक विश्लेषण का अवसर तनिक कमज़ोर बना देते हैं।

इन दिनों मीडिया की अंदरूनी स्थितियां चुनौती भरी हैं। विश्लेषक पत्रकारों के सामने चैनल से मिलने वाला धन भी आड़े आता है। पार्टी से जोड़कर छवि बन जाती है। फिर भी जाते रहते हैं। अब तो सालाना अनुबंध भी होने लगे हैं। इसमें अनेक अवसरों पर पत्रकारिता के ज्ञान और अनुभव से अधिक उसका चेहरा महत्वपूर्ण हो जाता है। भले ही पूरे शो में उसे दो-चार मिनट ही बोलने का अवसर मिले। उसकी स्थिति घर की मुर्गी दाल बराबर जैसी हो जाती है। इसके विपरीत कुछ चैनल ऐसे भी हैं जो पत्रकारों को चर्चा में निशुल्क शामिल करते हैं। थेंक्यू सर्विस में प्राप्त होने वाले विचार भी अपने हित की चाशनी में डूबे होते हैं। यह बहुत पेशेवर रवैया नहीं है। चैनलों को मुफ़्त सेवा प्राप्त करने की मंशा अब छोड़नी चाहिए। कोई भी चैनल मालिक कारोबार करने के लिए ही चैनल चलाता है। मशीनरी पर वह करोड़ों ख़र्च कर देता है, मानसिक श्रम की क़ीमत गौण हो जाती है। फिर हम लोग अपनी गोष्ठियों में डींग हांकते हैं कि-कंटेंट इज़ द किंग। इन सारी स्थितियों में पत्रकार की निष्पक्षता पर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। अगर यह इमेज खंडित होती है तो ज़ाहिर है पत्रकारिता के लिए नुकसान ही है। इसे तो गंभीरता से लेना ही पड़ेगा मिस्टर मीडिया!


टैग्स पत्रकार राजेश बादल
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

9 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago