होम / विचार मंच / महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना को अपना नाम बदलकर नव-विनाश सेना रख लेना चाहिए: डॉ. वैदिक

महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना को अपना नाम बदलकर नव-विनाश सेना रख लेना चाहिए: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। फिल्मी दुनिया पर खौफ का साया उड़ी के आतंकी हमले के बाद अब मुंबइया फिल्मों पर हमला शुरु हो गया है। एक आतंकी हमले का जवाब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

फिल्मी दुनिया पर खौफ का साया

उड़ी के आतंकी हमले के बाद अब मुंबइया फिल्मों पर हमला शुरु हो गया है। एक आतंकी हमले का जवाब दूसरे आतंकी हमले से देना कहां तक ठीक है, यह मेरा सवाल है? क्या जो पाकिस्तानी कलाकार हमारी फिल्मों में काम कर रहे हैं, उनका आतंकियों से कोई संबंध है? क्या उन्होंने कभी आतंकियों का मौखिक समर्थन भी किया है? उन पर आतंक की तोहमत जड़ना और उन्हें निकाल बाहर करने की बात करना कोरा सनकीपना है।

यह कहना कि देश में भारत-पाक युद्ध का माहौल है और इस माहौल में महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना मुंबई की धरती पर पाकिस्तानी कलाकारों को बर्दाश्त नहीं करेगी, शुद्ध दीमागी दिवालिएपन का परिचय देना है। फौजी शल्य-क्रिया, जो एक अक्सर होने वाली मामूली घटना है, उसे युद्ध कहना पागलपन की हद है। जिस सरकार ने यह शल्य-क्रिया करवाई है, वह भी पाकिस्तानी कलाकारों के विरुद्ध कोई प्रतिबंध नहीं लगा रही तो यह सेना-वेना कौन होती है, उन भारतीय फिल्मों को जलाने वाली, जिनमें पाक कलाकारों ने काम किया है। अपने आप को यह नव-निर्माण सेना कहती है।

इसे अपना नाम बदलकर नव-विनाश सेना रख लेना चाहिए। इसे भारतीय कलाकारों, फिल्मों और सिनेमाघरों पर हमला बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हां, वह विरोध करना चाहती है तो जरुर करे लेकिन वह अहिंसक होना चाहिए। महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार बधाई की पात्र है कि जिसने सेना की गुंडागर्दी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। सेना को पता नहीं है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान में करोड़ों रु. कमाती हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि वे पाकिस्तान को उसकी मूल भारतीय संस्कृति से जोड़े रखती हैं।

‘सेना’ अपने दुराग्रह के कारण भारतीय फिल्म-निर्माताओं और कलाकारों का नुकसान तो करती ही है, वह लोकतंत्र के रूप में भारत को बदनाम भी करती है। कलाकारों, लेखकों, चिंतकों का विरोध आपको करना है तो आप उनकी भाषा में करें लेकिन उनके विरुद्ध आतंकी हरकतें करना शुद्ध कायराना काम है। इसमें शक नहीं कि हमारे ‘प्रचारमंत्री’ के अत्यंत सुंदर पैतरों के कारण देश में पाकिस्तान-विरोधी माहौल बन गया था। लेकिन उस पैंतरे को जितना ज्यादा दुहने की कोशिश की जा रही है, उसकी हवा उतनी ही निकलती जा रही है।

मुंबई की जो सेनाएं, हमारे प्रचारमंत्री का मजाक उड़ाती रहती हैं, वे अब उनके उसी पैंतरे के दम पर अपने पंचर हुए टायर को फुला रही हैं। ये सेनाएं और पाकिस्तान के आतंकवादी जुड़वां भाई हैं। उनमें सिर्फ अनुपात का अंतर है। वे मरने-मारने पर उतारु हो जाते हैं और ये तोड़ फोड़ करके अपने आपको तीसमारखां सिद्ध करने में लगे रहते हैं। दोनों देशों की बहुसंख्यक जनता इन्हें पसंद नहीं करती है। आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान की सरकार हमारे सांस्कृतिक आतंकियों के हाथ का खिलौना बन रही है। उसने भारतीय रेडियो और टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

36 minutes ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ : अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

45 minutes ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इज़राइल : पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

52 minutes ago

बिहार में नई राजनीति की असली परीक्षा : आलोक मेहता

आर्थिक स्तर पर कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा शराबबंदी की नीति का भविष्य और राज्य की आर्थिक प्रगति की गति को बनाए रखना होगा।

58 minutes ago

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago