होम / विचार मंच / डॉ. वैदिक ने बताया: पीएम मोदी बोले- पता नहीं क्यों, डोनाल्ड ट्रंप पर लोग पत्थर बरसा रहे हैं?

डॉ. वैदिक ने बताया: पीएम मोदी बोले- पता नहीं क्यों, डोनाल्ड ट्रंप पर लोग पत्थर बरसा रहे हैं?

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। मोदी क्यों करें ट्रंप से तुलना? लोकसभा-सदस्यों के एक रात्रि-भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मोदी क्यों करें ट्रंप से तुलना?

लोकसभा-सदस्यों के एक रात्रि-भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति सहानुभूति दिखाई और कहा कि पता नहीं क्यों, उन पर लोग पत्थर बरसा रहे हैं? जैसे मैं दिल्लीवाला नहीं हूं, वैसे ही ट्रंप वॉशिंगटन डीसी वाले नहीं हैं। जैसे वे बाहरी हैं, मैं भी बाहरी हूं। यह कैसा संयोग है? संयोग यह भी है कि ट्रंप ने अपने चुनाव-अभियान के दौरान भारतीय मूल के वोट पटाते वक्त मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए थे। वह ट्रंप की मजबूरी थी। यह मोदी कि मजबूरी हो सकती है कि वे जान-बूझकर ट्रंप के तारीफ में कसीदें काढ़ रहे हैं।

मोदी का यह गणित हो सकता है कि ट्रंप को वह खुश रखें, वरना ट्रंप कहीं अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के पीछे न पड़ जाए। 30 लाख भारतीय वहां रहते हैं। वे संपन्न हैं और अन्य अमेरिकियों की नजर में ईर्ष्या के पात्र हैं। यदि ट्रंप उनसे रोजगार छीनने का अभियान चला दे तो वे क्या करेंगे? इसी तरह भारत के लगभग दो लाख युवजन एचबी-1 वीजा पर हैं। यदि ट्रंप उन्हें निकाल बाहर करेंगे तो संकट खड़ा हो जाएगा।

इसके अलावा भारत के अनेक सामरिक और व्यापारिक समझौते अधर में लटके पड़े हैं। भारत को चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ के खिलाफ भी मुस्तैद होना है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर मोदी और ट्रंप में फोन पर प्रेमालाप चले तो कोई बुराई नहीं है लेकिन ढाई साल की उल्टी-सीधी कसरतों ने मोदी को इतना तो सिखा ही दिया होगा कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के जबानी जमा-खर्च का महत्व बहुत सीमित होता है और वह शुरुआती दौर में अच्छा लगता है। असली कूटनीति में राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं।

इस तथ्य को समझे बिना यदि मोदी खुद की तुलना ट्रंप से करते है तो वे अपनी छवि खुद ही गिरा रहे हैं। मोदी और ट्रंप की इतनी तुलना तो ठीक है कि विदेश नीति के मामले में दोनों ही नौसिखिए हैं और दोनों ही खुद को सर्वज्ञ समझते हैं लेकिन ट्रंप के मुकाबले मोदी का चरित्र शुद्ध है और व्यक्तिगत आचरण भी मर्यादित है। दोनों ही अपने फैसले भावावेश में बहकर कर डालते हैं लेकिन मोदी को मुख्यमंत्री रहने का अनुभव है और देश के मतदाताओं का बहुमत उनके साथ था जबकि ट्रंप का राजनीति का अनुभव शून्य है और वे जनता के अल्पमत से जीते हैं।

अमेरिकी जनता तो उनके खिलाफ है ही, यूरोप, मेक्सिको और कनाड़ा-जैसे देशों में भी लाखों लोग उनका विरोध कर रहे हैं जबकि मोदी की नोटबंदी और फर्जीकल स्ट्राइक के बावजूद आम जनता को अभी भी उनमें विश्वास है। विदेशों में ट्रंप काफी अलोकप्रिय हैं जबकि मोदी जहां-जहां भी गए हैं, कम से कम प्रचार की दृष्टि से अपना (याने भारत का) सिक्का तो जमा ही आए हैं। यदि शेष दो-ढाई साल में वे कुछ अच्छा और ठोस कर पाए तो ट्रंप-वंप उनके मुकाबले कहां ठहरेंगे? वे अपनी तुलना ट्रंप से क्यों करें?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago