होम / विचार मंच / पता नहीं भारत के मुसलमान इतने दब्बू क्यों हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

पता नहीं भारत के मुसलमान इतने दब्बू क्यों हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। तीन तलाकः मुस्लिम बनें विश्व गुरु विधि आयोग और सरकार के खिलाफ कई प्रसिद्ध मुस्लिम संस्थाओं ने मोर्चे खोल दिए हैं। उनका

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

तीन तलाकः मुस्लिम बनें विश्व गुरु

विधि आयोग और सरकार के खिलाफ कई प्रसिद्ध मुस्लिम संस्थाओं ने मोर्चे खोल दिए हैं। उनका कहना है कि मुसलमानों पर समान आचार संहिता थोपना इस्लाम का अपमान है, सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाना चाहती है, वह देश में अराजकता फैलाना चाहती है, वह संघ का सांप्रदायिक एजेंडा पूरे देश पर थोपना चाहती है। मैं स्वयं मानता हूं कि निजी और पारिवारिक मामलों में कानून की जितनी दखलंदाजी कम से कम हो, उतना ही अच्छा लेकिन जब विवाद उत्पन्न होते हैं तो उन्हें कानून की शरण में जाना ही पड़ता है। ऐसी स्थिति में कानून आंख मींचकर नहीं बैठ सकता है। उसे हर मामले को इंसाफ के तराजू पर तोलना पड़ता है। देश और काल के मुताबिक फैसले करने पड़ते हैं।

मुस्लिम संस्थाओं का यह तर्क बिल्कुल बोदा है कि समान आचार संहिता सिर्फ उन पर थोपी जा रही है। विधि आयोग ने जो 16 सवाल जारी किए हैं, वे विवाह, तलाक, संपत्ति के उत्तराधिकार आदि के बारे में हैं और वे हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों- सभी से संबंधित हैं। वे सिर्फ सवाल हैं। वे जवाब नहीं हैं। वे विधि आयोग या सरकार की राय नहीं हैं। राय तो आम जनता से मांगी गई है। यही जाहिर करता है कि सरकार अपनी बात किसी पर थोपना नहीं चाहती। यदि देश के ज्यादातर मुसलमान कहेंगे कि उन्हें चार बीवियां रखना और मुंह से तीन बार कहने पर तलाक करना जायज है तो ठीक है। सरकार को क्या पड़ी है कि वह मुसलमानों को कीचड़ से निकाले और गालियां भी खाए। अब तो मुस्लिम बहनें इतनी पढ़ी-लिखी और दमदार हो गई हैं कि वे अपने गुस्ताख खाबिंदो को ठोक-पीटकर सीधा कर देंगी।

पता नहीं, भारत के मुसलमान इतने दब्बू क्यों हैं? अरबों की घिसी-पिटी परंपराओं को वे अपनी छाती पर क्यों लादे रहना चाहते हैं? भारत के मुसलमानों को दुनिया के सारे मुसलमानों का विश्व-गुरु बनना चाहिए। क्या उन्हें पता नहीं है कि पाकिस्तान, मिस्र, मोरक्को, सीरिया, जोर्डन, सूडान और बांग्लादेश जैसे करीब दर्जन भर मुस्लिम राष्ट्रों ने तथाकथित शरीयती कानून को खूंटी पर टांग दिया है? उसकी अव्यवहारिक बातों को नकार दिया है।

भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने भी उसका डटकर विरोध किया है। कोई भी कानून तब तक मान्य होना चाहिए, जब तक कि वह देश और काल के विरुद्ध नहीं हो, चाहे वह हिंदू कानून हो, इस्लामी कानून हो, ईसाई कानून हो या यहूदी कानून हो। कानून-कानून है, आध्यात्मिक सत्य नहीं। घिसे-पिटे और रद्दी मजहबी कानूनों के खिलाफ खुद मजहबी नेताओं को अगुवाई करनी चाहिए ताकि नई पीढ़ियां इन कानूनों की वजह से मजहब से ही दूर न हो जाएं।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

15 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

15 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

15 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago