होम / विचार मंच / अमर उजाला के बिजनेस एडिटर ने बताया- कैसे परेशानी का सबब बना 2,000 का नोट

अमर उजाला के बिजनेस एडिटर ने बताया- कैसे परेशानी का सबब बना 2,000 का नोट

राजीव जायसवाल बिजनेस एडिटर, अमर उजाला ।। यह राहत की बात है कि नोटबंदी से पैदा हुई नकदी की कमी की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। ओडिशा और महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजीव जायसवाल

बिजनेस एडिटर, अमर उजाला ।।

यह राहत की बात है कि नोटबंदी से पैदा हुई नकदी की कमी की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। ओडिशा और महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को नोटबंदी के पक्ष में जनता का समर्थन माना जा सकता है। ऐसा माना जा रहा था कि पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने से न केवल काले धन का खात्मा हो जाएगा, बल्कि यह कदम जाली नोटों के कारोबार को भी कुछ समय तक पूर्णत: रोक देगा।

भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार ने 500 और 2,000 रुपये के नए नोटों में उच्च तकनीकों का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया था, जिससे जाली नोट छापना नामुमकिन सा लगने लगा था। लेकिन वास्तकिकता कुछ और ही निकली।

एक तरफ जहां सरकारी छापाखानों में नए 500 और 2,000 रुपये के नोट छप रहे थे, तो दूसरी तरफ देश के दुश्मन भी नए नोटों की कॉपी कर रहे थे। तभी तो देश के कई हिस्सों से 2,000 रुपये के जाली नोट पकड़े गए। खास बात यह है कि जहां एक ओर हाई सिक्योरिटी फीचर वाले 2,000 रुपये के नोट से आम जनता को उसके छुट्टे को लेकर बड़ी परेशानी हो रही है, वहीं देश के दुश्मनों के तो जैसे मजे हो गए हैं। अब उन्हें जाली नोटों का दोगुना मूल्य मिलने लगा है।

अब तो हाल ये है कि एटीएम से भी 2,000 रुपये के जाली नोट निकलने लगे हैं। पुलिस हालांकि इस मामले को लेकर सक्रिय है, लेकिन जिस गरीब को एटीएम से चूरन वाले नोट या जाली नोट मिले उसकी भरपाई कौन करेगा? इसका जवाब बैंकों के पास भी नहीं है। 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों की कृपा से अब पहले के 1,000 रुपये के नोटों के मुकाबले इससे नुकसान होने की संभावना भी आम जनता के किए दोगुनी हो गई है, जबकि कालाबाजारियों, आतंकवादियों और जमाखोरों के लिए काला धन और जाली नोटों का कारोबार अधिक मुनाफे वाला हो गया है। सरकार को चाहिए कि वह धीरे-धीरे 2,000 रुपये के नोटों को बैंकों के जरिए चलन से बाहर करे।

(साभार: अमर उजाला)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago