होम / विचार मंच / क्या हो जब जीवन रक्षक ही बन जाए भक्षक, बोले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

क्या हो जब जीवन रक्षक ही बन जाए भक्षक, बोले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। जीवन रक्षक बनते भक्षक अस्प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता 

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

जीवन रक्षक बनते भक्षक

अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड (आई.सी.यू.) में व्यक्ति उस समय भर्ती किया जाता है, जब उसकी जान को गंभीर खतरा हो। भारत में सामान्यतः डॉक्टर और जज को लोग भगवान का रूप देवता ही मानते रहे हैं। इसी तरह बड़ी संख्या में बने निजी अस्पताल की शुरुआत ‘मानव सेवा’ के लक्ष्य और ट्रस्ट इत्यादि की स्‍थापना के साथ जमीन और करों में रियायत लेकर हुई है। लेकिन भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से हुए भीषण अग्निकांड में 20 लोगों के मारे जाने और एक सौ से अधिक घायल होने की घटना संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्‍था के लिए शर्मनाक मानी जाएगी।

बिजली का शार्ट सर्किट होना मानवीय गलती नहीं होती, लेकिन अस्पताल में नियमानुसार आग बुझाने की न्यूनतम व्यवस्‍था तक नहीं होना अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराने का पर्याप्त आधार है। यह पहला अवसर नहीं है। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भी भयावह अग्निकांड और मौतों के बाद शीर्ष प्रबंधकों को महीनों जेल में रहना पड़ा और अदालती कार्रवाई अब तक चल रही है। लेकिन भुवनेश्वर के निजी अस्पताल की आपराधिक गड़बड़ी में राजनेताओं की दादागिरी का मामला अधिक गंभीर है।

ओड़ीसा के सत्तारूढ़ नेता मंत्री का रिश्तेदार भी इस निजी अस्पताल से जुड़ा हुआ है। नवीन पटनायक दो दशकों से सम्राट की तरह प्रदेश में राज कर रहे हैं, क्योंकि उनके सामने कोई बड़ा नेता उभर नहीं पाया। उनके दरबारी राज चलाते हैं। दरबारी के रिश्तेदार इस अस्पताल में मानमानी और लूट में हिस्सेदार रहे हैं। इसलिए फायर सेफ्टी के इंतजाम या मरीजों को उचित इलाज न मिलने की शिकायतों पर प्रशासन ने कभी कोई कदम नहीं उठाये। अन्य बदनाम निजी अस्पतालों की तरह इस अस्पताल में आई.सी.यू. में भर्ती मरीज के लिए लाखों रुपयों का बिल वसूलने के बावजूद उसके निकट संबंधियों को सही जानकारी न देने और संदिग्‍ध स्थिति में मृत्यु के बाद भी सुनवाई की शिकायतें रही हैं। लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस बार भी अग्निकांड में आई.सी.यू. में भर्ती 20 व्यक्ति मारे गए हैं। यह कैसा दानवी प्रबंधन है। निचले स्तर के 4 कर्मचारियों के निलंबन और कागजी जांच के दिखावे से क्या इस मामले को दबा दिया जाएगा? स्वास्‍थ्य को राज्य के अधिकार क्षेत्र की बात कहकर केंद्र सरकार भी अपना पल्ला झाड़ लेती है। लेकिन विवादास्पद निजी अस्पतालों की गड़बड़ियों, मेडिकल कॉलेजों में धांधली, अयोग्य डॉक्टरों एवं स्वास्‍थ्य कर्मियों के मुद्दे पर एक नई राष्ट्रीय नीति, नये कड़े नियम-कानून बनाने का वक्त आ गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

27 minutes ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ : अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

36 minutes ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इज़राइल : पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

43 minutes ago

बिहार में नई राजनीति की असली परीक्षा : आलोक मेहता

आर्थिक स्तर पर कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा शराबबंदी की नीति का भविष्य और राज्य की आर्थिक प्रगति की गति को बनाए रखना होगा।

49 minutes ago

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago