होम / विचार मंच / 'पत्रकार पहले इन सवाल का जवाब तलाश करें...'

'पत्रकार पहले इन सवाल का जवाब तलाश करें...'

वरुण युवा पत्रकार ।। लगातार मीडिया और सोशल मीडिया पर बूचड़खाने बंद होने पर बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि लोग बेरोजगार हो गए, लोगों को खाना नहीं मिल रहा, शौकीनों को स्वाद नहीं मिल रहा, आदि आदि। जरा एक बा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

वरुण

युवा पत्रकार ।।

लगातार मीडिया और सोशल मीडिया पर बूचड़खाने बंद होने पर बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि लोग बेरोजगार हो गए, लोगों को खाना नहीं मिल रहा, शौकीनों को स्वाद नहीं मिल रहा, आदि आदि। जरा एक बार पता कीजिए कि पिछले एक साल में पशु चोरी के कितने मामले यूपी में दर्ज हुए हैं। पत्रकार जरा DCRB जाएं और ये बात पता करें। लखनऊ के पत्रकार SCRB का रुख करें। जिस प्रदेश में कद्दावर मंत्रियों की भैंस सुरक्षित नहीं, वहां गांव देहात में पशु कितने सुरक्षित होंगे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

पत्रकार थोड़ा मेहनत करें और ये पता लगाएं कि कितने कट्टीखानों को लाइसेंस मिला हुआ है और उनमें से कितने कट्टीखाने चालू हालत में हैं। यहां ये सवाल बेहद जरूरी है कि जो कट्टीखाने बंद हो गए हैं वह क्यों बंद हुए हैं। कौन से नियम कानून ऐसे थे जिनका पालन करने में ये लोग असमर्थ साबित हुए। इसके बाद हापुड़, पिलखुवा पहुंचें और हवा में घुली बदबू को महसूस करें। इसके बाद सवाल उठाएं कि यहां के स्थानीय निवासी यहां कैसे रह पा रहे हैं।

इसके बाद अपनी गाड़ियों को खुर्जा के लिए मोड़ लें। खबरें ऐसी हैं कि वहां के कई इलाकों में पानी के नल, खून भी उगल रहे हैं। इसकी सच्चाई पता लगाई जाए। गौतमबुद्ध नगर और खुर्जा के बॉर्डर पर बसे करीब 70 गावों के लोग कैंसर की चपेट में हैं। ये कैंसर पानी से हुआ है ऐसी रिपोर्ट पिछले दिनों अखबारों की सुर्खियां रही हैं। अब स्थानीय अस्पताल जाएं और पता करें कि क्या ऐसा खून मिले पानी को पीने के कारण तो नहीं हुआ।

पत्रकार इस सवाल का जवाब तलाश करें कि जब 90 फीसदी से अधिक कट्टीखाने मानक पूरा नहीं कर पाने के कारण बंद हैं तो मीट की सप्लाई कहां से हो रही है। जो पशु चोरी हो रहे हैं वो कहां काटे जा रहे हैं? उनके खुर, सींग और हड्डी जैसी चीजों का क्या हो रहा है? खाल और खून कहां जा रहा है? इन जानवरों की चर्बी से जो घी बन रहा है और कहां-कहां बन रहा है? पता ये भी होना चाहिए कि अगर पशुधन खत्म होने के कगार पर है तो दूध की सप्लाई कहां से हो रही है?

दिवाली पर मिलावटी मिठाई की कहानी बताने वाले जरा ये पता करें कि किन इलाकों में वॉशिंग मशीनों से दूध बनाया जा रहा है? पनीर और खोया कैसे बन रहा है? पता करें कि दूध से बनने वाले ये पदार्थ कैसे लोगों की जान के दुशमन बन गए हैं। गंगा के किनारे जाएं, हर पैंटून पुल पर रात गुजारें और इस सवाल का जवाब तलाश करें कि कितने वाहन बिना चेकिंग के गंगा पार कर रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के लिए बने वाहनों में भर कर कैसे गायों की तस्करी की जा रही है उसे अपनी आखों से देखें।

पत्रकार कोशिश करें ये देखने और पता करने की कि गाय को कैसे मारुति 800 से लेकर स्कार्पियो तक में भर कर ले जाया जाता है। गंगा के किनारे बने अवैध कट्टीघरों की संख्या पता करें। मीट माफिया जो डायरी मैंटेन करते हैं उसका जुगाड़ करें और देखें कि सिस्टम का कौन कारिंदा कितने में बिका है। ये पता करें कि कट्टीघर चलाने वाले कैसे मीडिया से भी जुड़ गए हैं और क्या पता इस डायरी में कुछ पत्रकारों के नाम भी मिल जाएं।

(साभार: digitalindianonline.wordpress.com)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago