होम / विचार मंच / स्व. रमेश चंद्र अग्रवाल को कुछ यूं याद किया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ने...

स्व. रमेश चंद्र अग्रवाल को कुछ यूं याद किया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ने...

श्री रमेश चंद्र अग्रवाल बेहद व्यावसायिक बुद्धि के धनी व्यक्ति तो थे ही, लेकिन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

वरिष्ठ पत्रकार ।।

श्री रमेश चंद्र अग्रवाल बेहद व्यावसायिक बुद्धि के धनी व्यक्ति तो थे ही, लेकिन इसके साथ ही वे बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनसे मिलने पर जिस सहजता से वे बातें करते थे, उससे यह कभी एहसास नहीं होता था कि वे फोर्ब्स की सूची में भारत के 100 सबसे धनी और शक्तिशाली लोगों में से एक रह चुके थे। एक प्रसिद्ध भारतीय पत्रिका ने उन्हें भारत के 50 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल किया था। इसके बाद भी वे अपने समाचार पत्र समूह के लोगों से बेहद सादगी से मिलते थे। सैकड़ों कर्मचारियों को वे उनके नाम से जानते थे और उनके निजी सुख-दुख में भी शामिल होते थे। अग्रवाल महासभा के प्रमुख आधार स्तम्भ होने के नाते उन्होंने अपने समाज के लोगों के लिए भी बहुत से कल्याण के कार्य किए। इन कल्याण के कार्यों में समाज की लड़कियों को आगे ले जाने का काम प्रमुख है।

दैनिक भास्कर छोड़े जाने के डेढ़ दशक बाद भी मैं जब कभी उनसे मिलता वे मुझे मेरा नाम लेकर ही पुकारते और कंधे पर हाथ रखकर स्नेह से बात करते। करीब एक डेढ़ पहले मैं अपने चैनल के लिए उनका इंटरव्यू लेना चाहता था। मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने बगैर हिचके कहा कि आप तो घर के ही आदमी हो भाई साहब। कल सुबह 10 बजे आ जाना। अगले दिन जब मैं गया और वहां के सुरक्षाकर्मियों ने हमारे चैनल के कैमरामेन और अन्य स्टॉफ को रोका, तो मैंने उन्हें फोन लगाया। वे खुद बाहर आए और सादगी से सबको ले जाकर अपने कक्ष में बैठाया।

दैनिक भास्कर समूह के साम्राज्य को खड़ा करने में उनके तीनों पुत्रों सुधीर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल और पवन अग्रवाल का योगदान तो है ही, लेकिन इस साम्राज्य की नींव रमेश अग्रवाल जी ने अपने खून-पसीने से तैयार की थी। उनका सहज स्वभाव ऐसा था कि वे किसी की भी मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते। चाहे कोई निजी समस्या लेकर उनके पास गया हो या प्रोफेशनल समस्या लेकर। दैनिक भास्कर छोड़े जाने के बाद भी कई लोग अपने व्यावसायिक कामों से उनसे मिलते थे और वे सबकी मदद बिना किसी भेदभाव के कर देते थे।

अपने व्यावसायिक प्रतिस्पर्धियों से वे कभी ईर्ष्या का भाव नहीं रखते। जब दैनिक भास्कर का प्रकाशन इंदौर में शुरू हुआ, तब उन्होंने अखबार को स्थापित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की। इंदौर के आदर्श माने जाने वाले अखबार की अच्छी बातों को उन्होंने अपने समूह में अपनाया और हमेशा खुलकर कहते रहे कि भई हम तो उनके पीछे-पीछे चले, हमारे आदर्श तो वे ही थे। जब मुंबई से डीएनए का प्रकाशन शुरू हुआ और जी न्यूज के सुभाष चंद्रा के साथ उनका गठजोड़ हुआ, तब भी उनमें अहम का कोई भाव नहीं था। जी समूह से अलग होने के बाद भी उनके संबंध सुभाष चंद्रा से वैसे ही मधुर बने रहे। उन्होंने अपने तीनों पुत्रों को समाचार पत्र व्यवसाय से जुड़ी तीन क्षेत्रों में विशेषज्ञ बनाया।

सुधीर अग्रवाल दैनिक भास्कर समूह के संपादकीय विभाग की रीड की हड्डी हैं। मंझले बेटे गिरीश अग्रवाल डीबी समूह के विज्ञापन विभागों का काम देखते हैं और सबसे छोटे बेटे पवन अग्रवाल प्रिंटिंग की टेक्नोलॉजी में नए प्रयोग करने के लिए आगे आते रहते हैं। उनके दत्तक पुत्र समान डॉ. भरत अग्रवाल पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के अन्य उद्यमों की तरफ ध्यान रखते हैं। उन्होंने अपनी बहुओं को भी व्यवसाय के क्षेत्र में आगे लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

श्री रमेश अग्रवाल ने समाचार पत्र उद्योग को उद्योग का दर्जा दिलाने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने समाचार पत्र की सीमाओं से परे जाकर अपने व्यावसाय को आगे बढ़ाया। एक कुशल व्यवसायी होने के नाते उनकी सक्रियता व्यवसाय के हर क्षेत्र में रही और वे अपने उत्तराधिकारियों को क्रमश: दायित्व सौंपते चले गए। श्री रमेश चंद्र अग्रवाल का निधन समाचार पत्र उद्योग के साथ ही संपूर्ण उद्योग जगत की बहुत बड़ी क्षति है। श्रद्धासुमन।


समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

1 day ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

1 day ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago