होम / विचार मंच / रमेश अग्रवालजी की कई विशेषताओं को याद कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

रमेश अग्रवालजी की कई विशेषताओं को याद कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

भारत की हिंदी पत्रकारिता में दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के संपादक...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

आलोक मेहता

वरिष्ठ पत्रकार ।।

भारत की हिंदी पत्रकारिता में दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के संपादक एवं प्रकाशक रमेश चंद्र अग्रवाल एक संस्था की तरह याद किए जाएंगे। रमेश अग्रवालजी ने आजादी के बाद हिंदी पत्रकारिता को न केवल भारतीय भाषाओं में वरन अंग्रेजी के अखबारों से भी अलग और ऊंचा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने इंदौर में जिस समय अखबार को बढ़ाने का अभियान शुरू किया, तब संस्थान के पास साधन बहुत ही सीमित थे। लेकिन अपनी दूरदर्शिता और सम्बन्धों के बल पर उन्होंने पहली आयतित मशीन का इंतजाम किया और इस क्षेत्र में अखबार को स्थापित किया। इससे पहले भी उज्जैन, इंदौर और भोपाल में ये अखबार निकलता था। लेकिन संपूर्ण मध्य प्रदेश और विभाजन के छत्तीसगढ़ में भी दैनिक भास्कर ने अपनी अलग पहचान बनाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

जब मध्य प्रदेश से निकलने वाले अखबार ही नहीं राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली में किसी बड़े प्रकाशन संस्थान ने जयपुर से अखबार निकालने का साहस नहीं किया, तब उस समय रमेश अग्रवालजी ने जयपुर में चुनौती की तरह अखबार निकाला और प्रदेश के पूर्व अखबारों को बड़ी चुनौती दी एवं फिर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने पैर फैलाए।

जयपुर संस्करण निकालते समय भी उन्होंने मुझे संपादक बनने का न्यौता दिया लेकिन मैं स्वयं दिल्ली से बाहर जाने की मनोस्थिति में नहीं था। लेकिन उन्होंने जब दिल्ली संस्करण निकालने का फैसला किया और मुझसे बातचीत की तब मैंने उनका आग्रह स्वीकार किया। इसकी वजह ये भी थी कि लगभग 20-25 वर्षों के संपर्क के दौरान मैंने उन्हें संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ सम्मान का व्यवहार करते देखा था। उनकी विशेषता यह थी कि अपने प्रतियोगी प्रकाशन संस्थानों के संपादकों का भी वो पूरा सम्मान करते थे।

राजेन्द्र माथुर, कमलेश्वर, मनोहर श्याम जोशी, कन्हैया लाल, नंदन, डॉ. सुरेश मेहरोत्रा, श्रवण गर्ग और एन.के. सिंह जैसे संपादकों के अलावा दूसरी पीढ़ी के संपादकों के साथ भी उन्होंने स्नेह और प्रोफेश्नल व्यवहार से पत्रकारिता को शक्ति दी।

अखबार की प्रसार संख्या को बढ़ाने के साथ ही उसके स्तर को बढ़ाना भी उनका लक्ष्य रहा। पत्रकारिता में तीन पीढ़ियों को जोड़ना और उनके साथ काम करना अद्भुत क्षमता की ही बात थी। हिंदी अथवा अन्य भाषाओं के प्रकाशन संस्थानों में कई ऐसे संस्थान रहे हैं, जहां दूसरी और तीसरी पीढ़ी के व्यक्ति ने कमान संभाला, लेकिन जहां कुछ संस्थानों में तीसरी पीढ़ी के व्यक्ति ने या तो प्रकाशन डूबो दिए या बेच दिए। वहीं भास्कर प्रकाशन समूह में श्री रमेश अग्रवाल ने तीसरी पीढ़ी को अधिक योग्य, सक्षम और सफल बनाने में एक आदर्श स्थापित किया। परिवार के तीन पुत्रों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी। सुधीर अग्रवाल ने अखबार के संपादकीय और गुणवत्ता की क्षमता को बढ़ाने में पूरी ताकत लगाई। वहीं गिरीश अग्रवाल ने विज्ञापन और प्रसार की दृष्टि से अपने पिता के मार्गदर्शन में अखबार प्रतियोगिता में सबसे आगे खड़ा करने में सफलता पाई। भास्कर संस्थान को आधुनिक टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्रान्ति के लिए उन्होंने पवन अग्रवाल को तैयार किया, जिससे हिंदी पत्रिकारिता के आधुनिकीकरण के दौर में भी भास्कर अग्रणी हो गया।

रमेश अग्रवालजी ने अपने प्रकाशन संस्था को आगे बढ़ाने के साथ राजनैतिक संबंध बनाने अथवा टकराव की स्थिति आने पर साहस के साथ निपटने में भी असाधारण क्षमता का परिचय दिया। मैंने कई अवसरों पर नजदीक से ऐसी घटनाएं देखी हैं, जब कांग्रेस अथवा भारतीय जनता पार्टी या फिर अन्य राजनैतिक संगठनों के नेताओं के दबाव रमेश अग्रवाल के सामने आए, लेकिन उन्होंने अपने संपादकों को उन दबावों की तपन नहीं झेलने दी।

इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से संबंध और सम्पर्क रहे लेकिन उनके व्यवहार में कभी किसी तरह का घमंड दिखाई नहीं दिया। सम्बन्धों का सही उपयोग भले ही संस्थान के लिए हुआ है, लेकिन उसके दुरुपयोग के आरोप कभी सामने नहीं आए। अखबार का विस्तार करने के अलावा उन्होंने समाज सेवा के लिए भी विभिन्न राज्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी के अलावा अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अखबार निकालकर उन्हें स्थापित कर पाना रमेश अग्रवालजी की असाधारण क्षमता का परिचायक है। भारतीय भाषाओं का कोई अन्य संस्थान इस तरह की सफलता प्राप्त नहीं कर सका।


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

1 day ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

1 day ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago