होम / विचार मंच / जब राम जन्मभूमि को लेकर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने देखा ये सपना...

जब राम जन्मभूमि को लेकर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने देखा ये सपना...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। राम जन्मभूमिः एक नया सपना मेरे पिछले दो-तीन दिन पुणे में गुजरे। इन दो-तीन दिनों में हम एक सपना देखते रहे। दिन में सपना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

राम जन्मभूमिः एक नया सपना

मेरे पिछले दो-तीन दिन पुणे में गुजरे। इन दो-तीन दिनों में हम एक सपना देखते रहे। दिन में सपना! यह सपना था- अयोध्या के राम मंदिर के बारे में। बाबरी मस्जिद के बारे में। 60 एकड़ के राम जन्म भूमि परिसर के बारे में। यह सारा मामला दशकों से अदालत में अटका हुआ है। ऐसा नहीं है कि अदालत इस मामले पर अपना फैसला दे नहीं सकती लेकिन मुख्य प्रश्न है कि उसे लागू कौन करेगा? कौनसी सरकार इतना साहस कर सकती है कि वह अदालती फैसले को लागू कर दे? इसीलिए यह मामला टलता जा रहा है लेकिन हमारे राजनैतिक दल अभी भी राममंदिर की माला जपने से नहीं चूकते।

राम मंदिर के प्रश्न को हल करने के लिए पुणे के डॉ. विश्वनाथ कराड़ ने जो सपना देखा है, मुझे लगता है कि वह एक श्रेष्ठ समाधान हो सकता है। डॉ. कराड़ ने देश के लगभग सभी धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने शिक्षा संस्थान में आमंत्रित किया और उनके सामने एक नक्शा रखा। उसके अनुसार रामलला के स्थान पर राम मंदिर बने और उसके चारों तरफ फैले साठ एकड़ में एक मस्जिद, एक गुरुद्वारा, एक बौद्ध मंदिर, एक जैन मंदिर, एक यहूदी मंदिर और एक पारसी मंदिर बने। ये सब मंदिर सफेद संगमरमर के हों। इन पर लगभग तीन हजार करोड़ रु. खर्च होंगे। डॉ. कराड़ ने लाखों रु. खर्च करके इस सपने का एक माॅडल बनाया है। वह नमूना देखकर सब मुग्ध हो गए। सबने एक स्वर से इस सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

यह सपना ऐसा है कि जिससे असहमत होना कठिन है। यह भारत के लिए ही नहीं, सारे संसार के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। भारत में अयोध्या-जैसे दर्जनों विवादित स्थान हैं। मैंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की तथा कई अन्य देशों में इस तरह के कई विवादास्पद स्थल देखे हैं। धर्म-स्थलों के इन विवादों में धर्म की भूमिका कम है, राजनीति की ज्यादा है। भक्ति की कम है, शक्ति की ज्यादा है। जो सपना पुणे की पुण्य-नगरी में देखा गया है, यदि उससे हम सभी संप्रदायों के प्रमुखों, नेताओं और जजों को सहमत करवा सकें तो राम जन्मभूमि का मामला तो हल हो ही जाएगा, वह भारत और संसार में भी सांप्रदायिक सद्भाव का अदभुत उदाहरण उपस्थित करेगा।

6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में कोहराम मचा तो उसकी आंखों देखी खबरें तो हमने पीटीआई भाषा के माध्यम से सारी दुनिया को दी ही थी, उसके अलावा मेरे अभिन्न मित्र प्रधानमंत्री नरसिंहरावजी के अनौपचारिक प्रतिनिधि के तौर पर सभी पक्षों में मैंने समन्वय पैदा किया और उनके बीच संवाद भी चलाया। अब यह अवसर फिर उपस्थित हुआ है। यदि इस सपने को साकार करने के लिए हम राष्ट्रीय जनमत भी तैयार कर सकें तो यह राष्ट्र की बड़ी सेवा होगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

17 hours ago