होम / विचार मंच / #Medianka: शादी में लोग तो बहुत आए, पर अब देखना होगा ‘व्यवहार’ कितने देंगे?

#Medianka: शादी में लोग तो बहुत आए, पर अब देखना होगा ‘व्यवहार’ कितने देंगे?

आमतौर पर जब आंधी की सूचना होती है तो मौसम विभाग और शुभचिंतक घर से बाहर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

प्रमिला दीक्षित।।

आमतौर पर जब आंधी की सूचना होती है तो मौसम विभाग और शुभचिंतक घर से बाहर ना ही निकलने की सलाह देते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी का जब आंधी का रूप धर लखनऊ आना हुआ तो कांग्रेस ने पूरी ताकीद की कि हर कोई सड़क पर उतर आए, चैनलों के एंकर-रिपोर्टर चप्पे चप्पे कहकर असल में अपनी संख्यानुसार एक औसत दूरी लेकर तैनात हो गए।

प्रियंका बस की छत पर थी तो ‘आजतक’ ने भी अपनी विशेष बस और एंकरों-रिपोर्टरों के साथ ये कवरेज की। कांग्रेसी कार्यकर्ता 'ना भूतो ना भविष्यति' कहते हुए जोश में गोते खाए जा रहे थे। वहीं ‘एबीपी न्यूज़’ के पंकज झा भीड़ को सामान्य करार दे रहे रहे थे। ‘एनडीटीवी’ ने उन लोगों को ढूंढ निकाला, उनसे भी बात की बकौल एनडीटीवी संवाददाता, जिनके डीएनए में कांग्रेस है! ‘ज़ी न्यूज़’ ने ये पूरा वक्त शहीदों के परिवारों को समर्पित कर दिया। साथ ही निर्विकार भाव से, देश का युवा क्या चाहता है? आम चुनाव में जनता की क्या उम्मीदें है?  जैसी ख़बरों पर कायम रहा।

सोशल मीडिया पर यूपी के अखबारों पर तंज कसे जा रहे हैं कि पहला पन्ना सरकारी ऐड की भेंट चढ़ गया और आंधी में क्या-क्या ढहा इसकी खबर तीसरे-चौथे पन्ने पर चली गई। हालांकि, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के  दिल्ली के अखबारों में भी नए उत्तर प्रदेश के अलावा ओप्पो का भी एड है, लेकिन ओप्पो का फ्रंट कैमरा फोकस भी लोगों का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पा रहा जितना मोदी जी, योगी जी के मुस्कुराते चेहरों वाले नए भारत का एड। ‘द टेलीग्रॉफ’ ने अपनी आदतानुसार बड़े फॉन्ट में ‘प्रियकां ग आंधी’ लिखा है।

वैसे मीडिया के प्रियंका प्रेम पर भी सोशल मीडिया पर खूब कटाक्ष हुए। पिछले ट्विटर ट्रेंड्स को देखते हुए इस कवरेज का नाम #Medianka  भी रखा जा सकता था|

एक मॉरल ऑफ द स्टोरी तो ये है कि भइया चाहे अमीर हो या ताकतवर, सत्ता में अपने वजूद के लिए संघर्ष सबको करना पड़ता है। पूरा लखनऊ होर्डिंग से पट गया तो तो एंकरों ने सवाल भी पूछा, लोगों से ज्यादा तो होर्डिंग ही हैं। कांग्रेसी कैमरों पर आ आकर बोलते रहे कि आप भी मजबूर हो गए कवरेज दिखाने के लिए़...

खैर इत्ता स्वागत तो गहलौत, पायलट और ज्योतिरादित्य का भी नही हुआ था, जितना प्रियंका के चुनाव प्रभारी बनने पर पार्टी ने जान लगा दी| लेकिन ये यूपी है भइया, गणित का ध्यान रखना पड़ता है शादी में कित्ते लोग आए? कितनों ने खाना खाया? और कितनों ने व्यवहार दिया?

(ये लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स प्रियंका गांधी प्रमिला दीक्षित
सम्बंधित खबरें

रामबहादुर राय - पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

5 minutes ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

23 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago