होम / विचार मंच / दूसरे देशों से पाक पर बरस रहा है पैसा, ऐसे में इन छोटे-मोटे दबावों से उस पर क्या असर पड़ेगा?

दूसरे देशों से पाक पर बरस रहा है पैसा, ऐसे में इन छोटे-मोटे दबावों से उस पर क्या असर पड़ेगा?

कश्मीर में हमारे लगभग 50 जवानों की हत्या ने देश को ऐसा दहला दिया है कि अनेक परस्पर विरोधी नेता भी आज...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

आतंकवादः बात और लात दोनों चलें

डॉ. वेदप्रताप वैदिक
वरिष्ठ पत्रकार।।

कश्मीर में हमारे लगभग 50 जवानों की हत्या ने देश को ऐसा दहला दिया है कि अनेक परस्पर विरोधी नेता भी आज एक स्वर में बोल रहे हैं। यह वक्त इतना नाजुक है कि भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी, सारा देश उसका साथ देगा। सरकार ने फौज को पूरी तरह से अपने कदम बढ़ाने की आजादी दे दी है, लेकिन असली सवाल यह है कि सरकार जो कदम उठा रही है, क्या उनका कोई असर पाकिस्तान पर होगा?

पाकिस्तान की सरकार और वहां के मीडिया ने तो पुलवामा में हुए हत्याकांड से पूरी तरह से हाथ धो लिए हैं। उनका कहना है कि यह कश्मीरियों का अपना मामला है, इससे उनका कुछ लेना-देना नहीं है। पाकिस्तानी सरकार के प्रवक्ता ने दुनिया के अन्य राष्ट्रों की तरह इस हत्याकांड की औपचारिक निंदा भी कर दी है। भारत ने पाकिस्तान का ‘सर्वाधिक अनुग्रहीत राष्ट्र’ का दर्जा खत्म कर दिया है।

इस व्यापारिक दबाव का उस पर क्या असर पड़ना है? यदि हम उन्हें नदियों का पानी देना बंद कर दें तो कुछ दबाव जरूर बनेगा, लेकिन इन छोटे-मोटे दबावों से भी क्या वह अपनी राह बदलेगा? यह तो मुश्किल ही है। इस वक्त उसकी मदद करने वाले देशों की लाइन लगी हुई है। संयुक्त अरब अमीरात ने उसे अरबों रुपए देने की घोषणा की है। सऊदी अरब भी अरबों-खरबों उसे देने को तैयार है। चीन का तो पूछना ही क्या है? वह तो पाकिस्तान के लिए पैसा पानी की तरह बहा रहा है। जहां तक अमेरिका का सवाल है, वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकवाद का असली जन्मदाता है। अभी उसे तालिबान से बात करने की गर्ज है और अफगानिस्तान से वह अपना पिंड छुड़ाना चाहता है। इसलिए वह पाकिस्तान को नाराज नहीं कर सकता। वह भारत-विरोधी आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ जबानी जमा-खर्च करता रहता है। कुल मिलाकर मेरी समझ यह है कि इन कूटनीतिक दबावों से पाकिस्तान पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

ज्यादा जरूरी है कि पाकिस्तान से भारत सीधी बात करे और दो-टूक बात करे। उसे समझाए कि आतंकवाद के जरिए वह हजार साल भी कोशिश करेगा तो भी वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सकता। यह आतंकवाद भारत से भी ज्यादा पाकिस्तान का नुकसान करेगा। यदि पाकिस्तान ठीक रास्ते पर नहीं आए तो भारत उसे बता दे कि जो भी आतंकवाद की घटना घटेगी, भारत उसके मूल तक जाएगा और वह सीधे उसकी जड़ पर प्रहार करेगा। अंतरराष्ट्रीय कानून में इसे ‘हॉट परस्यूट’ (टेठ तक पीछा) कहते हैं। ऐसा करते समय यदि भारत को कठोर फौजी कदम उठाने पड़ें तो वे भी उठाए जाएं। बात और लात दोनों चलें। आतंकवाद का स़्त्रोत अंदरूनी हो या बाहरी, उसे उखाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।


टैग्स डॉ. वेदप्रताप वैदिक आतंकवाद
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

12 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago