होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले, मोदी ने कौन सी रेखा लांघी है?

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले, मोदी ने कौन सी रेखा लांघी है?

‘भारत तो दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा, सबसे ताकतवर और सबसे मालदार देश है। यदि वह दक्षिण एशिया के डेढ़ अरब लोगों की चिंता नहीं करेगा तो कौन करेगा? लेकिन इस लायक बनने के लिए भारत को पहले अपने ही घर को सुधारना होगा।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘भारत तो दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा, सबसे ताकतवर और सबसे मालदार देश है। यदि वह दक्षिण एशिया के डेढ़ अरब लोगों की चिंता नहीं करेगा तो कौन करेगा? लेकिन इस लायक बनने के लिए भारत को पहले अपने ही घर को सुधारना होगा।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

मोदी ने कौन सी रेखा लांघी है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने लक्ष्मण-रेखा का उल्लंघन कर दिया है। उसने इसे ‘लाल-रेखा’ कहा है। कौनसी लाल-रेखा या लक्ष्मण-रेखा? यह रेखा वह है, जिसके अनुसार एक देश दूसरे देश के आतंरिक मामलों में दखलंदाजी नहीं करता। बलूचिस्तान और गिलगित के बारे में मोदी ने जो कहा, क्या वह आतंरिक मामलों में दखलंदाजी है? नहीं, बिल्कुल नहीं। उन्होंने तो सिर्फ यह कहा कि आप हमारे कश्मीर का रोना रोते रहते हो लेकिन यह क्यों नहीं बताते कि आपके बलूचिस्तान, गिलगित और ‘आजाद कश्मीर’ का क्या हाल है?

ऐसा पूछने में बुराई क्या है? नेपाल या बांग्लादेश में भूकंप या बाढ़ वगैरह आ जाते हैं तो हम सारे देश दौड़ पड़ते हैं या नहीं? बलूच हों, कश्मीरी हों, सिंधी हों, पंजाबी हों, पठान हों, तिब्बती हों- सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। इसी तरह यदि भारत में किसी खास समुदाय पर कोई मुसीबत आ जाए तो पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश अपनी सहानुभूति क्यों नहीं प्रकट कर सकते? मोदी ने यही किया है।

लेकिन किसी भी देश को तोड़ने की बात बिल्कुल गलत है, चाहे वह पाकिस्तान करे या भारत करे। मोदी ने बलूचिस्तान को तोड़ने की बात नहीं कही है। उन्होंने कौनसी लाल-रेखा लांघ दी है? कश्मीर में पाकिस्तान जो कुछ कर रहा है, उसके मुकाबले क्या भारत ने कभी बलूच, पठान या सिंधी इलाके में ऐसा कुछ किया है? हालांकि सरकारें इस तरह की जवाबी कार्रवाइयां अक्सर करती ही हैं।

भारत तो दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा, सबसे ताकतवर और सबसे मालदार देश है। यदि वह दक्षिण एशिया के डेढ़ अरब लोगों की चिंता नहीं करेगा तो कौन करेगा? लेकिन इस लायक बनने के लिए भारत को पहले अपने ही घर को सुधारना होगा। उसे देखना होगा कि उसका कोई कश्मीरी, कोई नगा, कोई मिजो, कोई तमिल, कोई सिख, कोई मुसलमान, कोई दलित ऐसी परेशानी में न रहे कि किसी पड़ोसी देश को उस पर उंगली उठाने की जरुरत पड़े। भारत यह चमत्कार कर सकता है, क्योंकि यह जागरुक लोकतंत्र है।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

2 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

3 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

3 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

5 hours ago