होम / विचार मंच / मोदी अपने को दमदार नेता समझते हों तो वे एक काम और करवा दें, बोले डॉ. वैदिक

मोदी अपने को दमदार नेता समझते हों तो वे एक काम और करवा दें, बोले डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। स्वास्थ्य नीति थोड़ी बेहतर बनाएं सरकार ने अपनी नई स्वास्थ्य नीति की घोषणा संसद में कर दी लेकिन देश के खबरतंत्र ने उस प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

स्वास्थ्य नीति थोड़ी बेहतर बनाएं

सरकार ने अपनी नई स्वास्थ्य नीति की घोषणा संसद में कर दी लेकिन देश के खबरतंत्र ने उस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। मैं समझता हूं कि अगर भारत को हमें महाशक्ति बनाना है तो दो बुनियादी चीजों पर तुरंत ध्यान देना होगा। वे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य!

नई स्वास्थ्य नीति में इस बार दो बातें बड़ी अच्छी लगीं। एक तो सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्यों केंद्रों में आम लोगों को साधारण रोगों के लिए डाक्टरी सेवा और दवा मुफ्त मिलेगी। देश के सकल उत्पाद का लगभग 2.5 प्रतिशत पैसा याने लगभग तीन लाख करोड़ रुपया इस मद पर खर्च होगा। अभी सरकारी इलाज पर जो कुछ खर्च होता है, उससे यह डेढ़-दो गुना होगा। इसका फायदा देश के ग्रामीणों, गरीबों और पिछड़ों को मिलेगा। ये वे लोग हैं, जो अपने खून-पसीने से देश के लिए संपत्ति पैदा करते हैं लेकिन उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होते। ऐसे लोगों की संख्या देश में लगभग 100 करोड़ है।

यदि सरकार जो कह रही है, वह उसने कर दिखाया तो देश में नागरिकों की औसत उम्र 67.2 वर्ष से बढ़कर 70 वर्ष हो जाएगी। उनकी कार्य-क्षमता दुगुनी हो सकती है। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर घटेगी। दूसरी बात जो बहुत अच्छी है, वह यह कि एलोपेथी के साथ देश की पारंपरिक चिकित्सा-प्रणालियों पर काफी जोर दिया जाएगा। आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपेथी और प्राकृतिक चिकित्सा पर सरकार विशेष ध्यान दे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा होगा और इलाज का खर्च भी घटेगा।

सबसे ज्यादा जरुरी यह है कि इन चिकित्सा-पद्धतियों में नए-नए वैज्ञानिक अनुसंधानों को प्रोत्साहित किया जाए। यदि देश में डाक्टरों की कमी पूरी करनी हो तो मेडिकल की पढ़ाई स्वभाषाओं में तुरंत शुरु की जानी चाहिए। आज देश में एक भी मेडिकल कॉलेज ऐसा नहीं है, जो हिंदी में पढ़ाता हो। सारी मेडिकल की पढ़ाई और इलाज वगैरह अंग्रेजी माध्यम से होते हैं। यही ठगी और लूटपाट का सबसे बड़ा कारण है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा की यह पहल प्रशंसनीय है कि उन्होंने कुछ बहुत मंहगी दवाओं के दाम बांध दिए हैं और ‘स्टेम’ भी सस्ते करवा दिए हैं। यदि नरेंद्र मोदी अपने को दमदार नेता समझते हों तो वे एक काम और करवा दें। सारे जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य करवा दें कि उनका और उनके परिजनों का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही होगा। देखिए, साल भर में ही ये अस्पताल निजी अस्पतालों से बेहतर सेवाएं देने लगेंगे।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago