होम / विचार मंच / कानून-न्याय की इससे बड़ी अवमानना क्या हो सकती है: वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

कानून-न्याय की इससे बड़ी अवमानना क्या हो सकती है: वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता

आलोक मेहता प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। एन.जी.ओ. के धंधे पर तलवार सुप्रीम कोर्ट ने देश में कुकुरमुत्तों की तरह फैल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

एन.जी.ओ. के धंधे पर तलवार

सुप्रीम कोर्ट ने देश में कुकुरमुत्तों की तरह फैल गए 30 लाख एन.जी.ओ. के धंधे पर तीखा वार किया है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वयंसेवी संगठन के नाम पर विदेशों से करोड़ों रुपया लेने वाले टैक्स तक नहीं चुकाते। यूं केंद्र सरकार ने भी पिछले दो वर्षों में विदेशी धन के बल पर गड़बड़ी करने वाले कुछ संगठनों पर अंकुश लगाया। इस पर संगठनों और राजनीतिक दलों ने पूर्वाग्रह के आरोप लगाए।

इसमें कोई शक नहीं कि पिछले तीन-चार दशकों के दौरान सामाजिक क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने वाले गांधीवादी संगठन या ऐसे ही समर्पित भाव वाले संगठनों को संसाधनों की कमी बनी रही, लेकिन बड़ी संख्या में एन.जी.ओ. बनाकर सेवा के नाम पर धंधा बढ़ता चला गया। भारत सरकार या राज्य सरकारों से ग्रामीण विकास, महिला-बाल कल्याण, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्‍थ्य के कार्यक्रमों के नाम पर करोड़ों रुपयों की सहायता ली गई, लेकिन कई संगठनों के पदाधिकारी संपन्न हो गए। असली प्रभावित लोगों को सहायता ही नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट लगभग पांच वर्षों से एन.जी.ओ. के विवादों के मामले की सुनवाई कर रहा है। यही नहीं सी.बी.आई. से भी कहा ‌गया कि वह इनके घोटालों की जांच करके रिपोर्ट अदालत के सामने रखे। सी.बी.आई. ने प्रारंभिक रिपोर्ट में यह तो बताया कि महाराष्ट्र में पांच लाख एन.जी.ओ. रजिस्टर्ड हैं। वहीं कर्नाटक, ओड़ीसा जैसे कुछ राज्यों की सरकारें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर एन.जी.ओ. पर कोई कार्रवाई ही नहीं कर रही है।

कानून और न्याय की इससे बड़ी अवमानना क्या हो सकती है? इसकी वजह यह है कि विभिन्न राज्यों में नेताओं, अफसरों ने ही अपने रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों के नाम पर एन.जी.ओ. बना रखे हैं। समाज सेवा के नाम पर वे बिल्डिंग खड़ी कर लेते हैं, देश-विदेश में सैर-सपाटे का खर्च ‘सेवा’ के खाते में डाल देते हैं। एन.जी.ओ. के नाम पर इकट्ठी की गई पूंजी से नए नेता और नए राजनीतिक दल तक खड़े हो गए। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख से देर-सबेर एन.जी.ओ. के धंधे पर रोक लगाने में सफल होने की उम्मीद करनी चाहिए।

(साभार: आउटलुक हिंदी डॉट कॉम)   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

18 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

18 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago