होम / विचार मंच / ‘टॉउन हॉल’ में मोदी ने अधूरी चालाकी दिखा दी और असली मुद्दे को गोल कर गए, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

‘टॉउन हॉल’ में मोदी ने अधूरी चालाकी दिखा दी और असली मुद्दे को गोल कर गए, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

‘मोदी जी शायद ये कहना भूल गए कि जिन्हें हम ‘माताजी’ कहते हैं, वे कूड़ेदानों और सड़कों पर पड़ी गंदगी में मुंह मारती रहती है। हम कैसे गोरक्षक हैं? हमें शर्म भी नहीं आती?’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘मोदी जी शायद ये कहना भूल गए कि जिन्हें हम ‘माताजी’ कहते हैं, वे कूड़ेदानों और सड़कों पर पड़ी गंदगी में मुंह मारती रहती है। हम कैसे गोरक्षक हैं? हमें शर्म भी नहीं आती?’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

गोरक्षकों पर चालाक बयान

गौरक्षकों के बारे में मोदी ने अपना मौन तोड़ा। कुछ मुद्दों पर उन्होंने जो मनमोहन-खोल ओढ़ रखी थी, उसे ‘टॉउन हॉल’ में उतार दिया। लेकिन उसमें से जो सज्जन बाहर निकले, वे तो कोई और ही हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी कौन मान लेगा? मोदी को तो अपनी दो-टूक राय जाहिर करने के लिए जाना जाता है लेकिन ‘टॉउन हॉल’ में उन्होंने अधूरी चालाकी दिखा दी। असली मुद्दे को वे गोलकर गए।

असली मुद्दा था, गोरक्षा का! गोरक्षा के बहाने मानव-रक्षा की बलि चढ़ाने का! इस मुद्दे को लेकर गुजरात के दलित और उप्र के मुसलमान भड़के हुए हैं। देश के दो बड़े वोट-बैंकों में सेंध लग गई है। क्या मोदी के बयान से कुछ मरहम लगा है? मोदी ने वह मौका खो दिया, जो किसी भी प्रधानमंत्री को पूरे देश का प्रधानमंत्री बनाता है, न कि सिर्फ उन 30 प्रतिशत मतदाताओं का, जो 2014 की लहर में बहकर मोदी-किनारे आ लगे थे। जब बदनामी का सांप फुंफकार रहा था तो मोदी ने डंडा नहीं चलाया। मनमोहन-मुद्रा धारण कर ली। अब सांप के भाग जाने के बाद उन्हें डंडे की याद आई। लेकिन उसे चलाने की बजाय वे रुई के गोले छोड़ रहे हैं।

एक गोला उन्होंने यह छोड़ा कि गोरक्षा के नाम पर 80 प्रतिशत लोग अपना धंधा चला रहे हैं। इन पर उन्हें गुस्सा है। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार तो शेष 20 प्रतिशत लोगों की कारस्तानियों के कारण बदनाम हो रही है। वे धंधा चला रहे हैं या नहीं, वे सरकार चला रहे हैं, संसद चला रहे हैं, भाजपा चला रहे हैं। मोदी से देश उनके बारे में सुनना चाहता था लेकिन मोदी ने ठीक ही कहा कि हर बात पर मोदी क्यों बोलें? अगर बोलें तो 24 घंटे बस वे बोलते ही रह जाएंगे।

मोदी ने यह ठीक कहा कि प्लास्टिक की थैलियां और कचरा निगलने से गायों की मौतें ज्यादा हो रही हैं। वे यह कहना भूल गए कि जिन्हें हम ‘माताजी’ कहते हैं, वे कूड़ेदानों और सड़कों पर पड़ी गंदगी में मुंह मारती रहती है। हम कैसे गोरक्षक हैं? हमें शर्म भी नहीं आती? नरेंद्र भाई को चाहिए कि वे अमित भाई से पूछें कि इस भाई-भाई पार्टी के 13 करोड़ सदस्य क्या करते रहते हैं? दोनों भाई मिलकर सारे देश को न सही, इन 13 करोड़ देशभक्तों को ही गौसेवा के काम में जुटा दें तो देखें भारत की गायों को सचमुच गोमाता का दर्जा कैसे नहीं मिलता है?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

5 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago