होम / विचार मंच / अगर मोदी सरकार ये तरकीब लगाएं तो आयकर लेने की जरुरत ही नहीं रहेगी: डॉ. वैदिक

अगर मोदी सरकार ये तरकीब लगाएं तो आयकर लेने की जरुरत ही नहीं रहेगी: डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। अब मोदी क्या करें? इसके पहले कि विरोधी दल देश में मोदी-विरोधी हवा बनाते, मोदी सरकार ने 50 प्रतिशत आयकर लेकर सारे छिपे धन को बाहर आने का निमंत्रण दे दिया है। मैं कहता हूं कि सरकार सारे छिपे और बेहिसाब धन पर सिर्फ 20 प्रतिश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। अब मोदी क्या करें?

इसके पहले कि विरोधी दल देश में मोदी-विरोधी हवा बनाते, मोदी सरकार ने 50 प्रतिशत आयकर लेकर सारे छिपे धन को बाहर आने का निमंत्रण दे दिया है। मैं कहता हूं कि सरकार सारे छिपे और बेहिसाब धन पर सिर्फ 20 प्रतिशत टैक्स लगा दे तो अरबों-खरबों रुपये अगले हफ्ते-दो हफ्ते में जमा हो जाएंगे। बैंकों में उलटी कतारें लगेगीं। पैसा निकालने वालों की नहीं, पैसा जमा करने वालों की। टैक्स भी इतना जमा हो जाएगा कि सरकार भी चकरा जाएगी कि इस पैसे का क्या करें? बैंकें कर्ज देने के लिए मिन्नतें करेंगी। उनकी ब्याज दरें भी घटेंगी। इस बीच सरकार नए नोट छापते चली जाए तो आम लोगों को रोजमर्रा की असुविधा भी नहीं होगी।

बैंकों का कारोबार इतना बढ़ जाएगा कि हजारों, लाखों और करोड़ों की राशि का नकद लेन-देन अपने आप घटता चला जाएगा। इस तरह की राशियों का लेन-देन करने वालों की संख्या देश में 15-20 करोड़ से ज्यादा नहीं है। वे लोग बैंकों के माध्यम से लेन-देन करेंगे। हर लेन-देन पर बैंक एक या आधा प्रतिशत टैक्स काट ले तो सरकार के पास इतना पैसा इकट्ठा होता रहेगा कि उसे आयकर लेने की जरुरत ही नहीं रहेगी। देश में मुश्किल से तीन करोड़ लोग आयकर भरते हैं। लगभग 125 करोड़ लोग पहले ही आयकर के जंजाल से मुक्त हैं। देश में लगभग एक सौ करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी आय 100 रु. रोज से कम हैं। उन्हें बैंकिंग की खास जरुरत नहीं है।

आयकर की जगह सरकार को जायकर लगाना चाहिए। आने वाले नहीं, जाने वाले पैसे पर टैक्स लगाना चाहिए। लोगों की आमदनी नहीं, खर्चे पर कर लगाना चाहिए। जो जितना ज्यादा खर्च करे, वह उतना ज्यादा टैक्स भरे। इससे उपभोक्तावाद पर नियंत्रण लगेगा। भारत को पश्चिम के भौतिकतावादी खतरे से बचना होगा। लोग पूरी ताकत से कमाएंगे और खर्च करते वक्त वे देश के गरीबों और वंचितों का ध्यान रखेंगे। राष्ट्रवादी और भारतीय संस्कृति की माला जपने वाली सरकार से मैं यही आशा करता हूं।

देश में कोई नेता ऐसा नहीं है, जिसके पास काला धन नहीं है। काला धन सभी नेताओं की प्राण वायु है। बिना कमाया हुआ शुद्ध कालाधन! यदि 20 प्रतिशत टैक्स पर सारा काला धन निकलवाना है तो सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमितशाह को पार्टी के अपने करोड़ों-अरबों रु. निकाल कर सार्वजनिक रुप से बैंक में जमा करवा देने चाहिए। उनकी देखा-देखी लालू, मायावती, मुलायम, ममता, सोनिया, जयललिता, नायडू, पटनायक और सभी नेताओं की हिम्मत खुलेगी। मोदी को देश की राजनीति के पवित्रीकरण का श्रेय मिलेगा। मोदी वास्तव में नेता बन जाएंगे।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

14 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

13 hours ago