होम / विचार मंच / डॉ. वैदिक का सवाल- एमजे अकबर पर सोनिया-ममता-मायावती की चुप्पी का रहस्य क्या है?

डॉ. वैदिक का सवाल- एमजे अकबर पर सोनिया-ममता-मायावती की चुप्पी का रहस्य क्या है?

यौन-शोषण के इतने अधिक आरोप उन पर लगे कि केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

यौन-उत्पीड़नः नेताओं की चुप्पी?

यौन-शोषण के इतने अधिक आरोप उन पर लगे कि केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर को आखिरकार इस्तीफा देना ही पड़ा। इस्तीफा देने में उन्होंने 10 दिन लगा दिए। इन दस दिनों में भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि काफी विकृत हुई। कई लोगों ने प्रश्न किए, अखबारों और टीवी चैनलों में, कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी का रहस्य क्या है?

मैं पूछता हूं कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और मायावती की चुप्पी का रहस्य क्या मोदी की चुप्पी से भी गहरा नहीं है? क्या किसी भी प्रमुख नेता का बयान यौन-शोषण के विरोध में आया? हां, अकबर के विरोध में जरूर आया, लेकिन वह मूलतः अकबर के खिलाफ नहीं, भाजपा के खिलाफ था। वह बयान उन कांग्रेसी नेताओं ने दिया था, जिनकी महान पार्टी के अकबर कुछ साल पहले प्रवक्ता रह चुके थे। दूसरे शब्दों में नेताओं की इस चुप्पी का अर्थ समझना ही असली रहस्योद्घाटन है।

यूरोप के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक फ्रायड, एडलर और जुंग को आप पढ़ें तो आपको पता चलेगा कि यह यौन-शोषण क्यों होता है और इसे कौन लोग करते हैं। यौन-शोषण या यौन-उत्पीड़न वही लोग करते हैं, जो सत्ता के भूखे होते हैं और जिनमें जबर्दस्त हीन-भाव होता है। ऐसे संस्कारहीन लोग पत्रकारिता, व्यापार, व्यवसाय, मजहबी संगठन, शिक्षा संस्थाओं और नौकरशाही में तो होते ही हैं, सबसे ज्यादा वे राजनीति में होते हैं। यौन-शोषण या यौन-उत्पीड़न सिर्फ पुरुष ही करते हों, ऐसा नहीं है।

शक्तिशाली औरतों द्वारा मर्दों के यौन-शोषण और उत्पीड़न की कथाएं हम कई उपन्यासों में तो पढ़ते ही हैं, व्यावहारिक जीवन में भी देखते आए हैं। जो लोग राजमहलों और सेठिया भवनों के अंतरंग जीवन से परिचित हैं, उन्हें कुछ समझाने की जरुरत नहीं है। इसीलिए कोई बड़ा नेता इस मुद्दे को मुद्दा बनाना ही नहीं चाहता। नेता को यह डर लगा रहता है कि कहीं वह खुद न फंस जाए, इस जाल में। भाजपा के नेताओं की चुप्पी तो मैं समझ गया लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को तो इस मामले में आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए थी। वह ‘संस्कार’ की श्रेष्ठता पर इतना जोर देता है। उसके स्वयंसेवकों की सरकार हो और वह इस तरह से दुम दबाती रहे तो लोग उसका क्या मतलब निकालेंगे? क्या देश में कोई नैतिक शक्ति रही ही नहीं?

 


टैग्स नरेंद्र मोदी डॉ. वेद प्रताप वैदिक एमजे अकबर सोनिया गांधी ममता बनर्जी मायवती विपक्ष पार्टी
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

9 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago