होम / विचार मंच / वक्त आ गया है जब मोदी-विरोधी और देश-विरोधी होने में भी लकीर खींची जाए

वक्त आ गया है जब मोदी-विरोधी और देश-विरोधी होने में भी लकीर खींची जाए

अभी-अभी इंडिया गेट से लौटी हूं, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके। अफसोस, वहां अफसोस ही लेकर गई थी और आई भी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

मोदी-विरोधी और देश-विरोधी होने में मात्राओं का, नहीं नीयत की मात्रा का फर्क है, ज़रा संभलकर!

प्रमिला दीक्षित।।

कल देर रात इंडिया गेट से लौटी थी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके। अफसोस, वहां अफसोस ही लेकर गई थी और आई भी अफसोस लेकर! मोमबत्ती जलाने के बाद मेरी बेटी ने मुझसे कहा, ‘मम्मी फोटो तो खींचो’! मैंने कहा, ‘हम यहां फोटो खींचने नही आए हैं! तुम्हें पता है हम यहां किसलिए आए हैं?’ उसने कहा,-सब तो फोटो ही खींच रहे हैं मम्मा! मन में चुभा, नौ साल की उस बच्ची को ये हम क्या सिखा रहे हैं?

मुझे लगता है स्मार्टफोन ने हमारी पीढ़ियों की बरसों से कमाई-संजोई संवेदना को निचोड़ मारा है। वहां मौजूद ज़्यादातर लोगों के एक हाथ में मोमबत्ती थी और दूसरे हाथ में सेल्फ़ी का पोज़ ताने फोन और शायद दिल-दिमाग़ में हैशटैग की जद्दोजहद।

पुलवामा-देश पर हमला, लेकिन भारत में अपना अच्छा वक्त बिता रहे ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को लगा, लोकल यूथ के लिए सरकार कहां पाकिस्तान पर आरोप लगाए दे रही है? चैनलों की कवरेज में दर्द भी था और आक्रोश भी। सोशल मीडिया पर पुलवामा पर दर्द की बजाय एंकर काहे गुस्से में हैं, इस पर ज्यादा चर्चा रही। ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘इंडिया टीवी’ को तुरंत बदले की दरकार रही। ऊंची आवाज से अगर बदला मुमकिन होता तो ‘रिपब्लिक’ अब तक ले चुका होता। हालांकि, ‘रिपब्लिक’ की एक खासियत ये है इसके बाद आपको ‘ज़ी’ और ‘इंडिया टीवी’ फिर भी संयत लगने लगेंगे। ‘आजतक’ ने इस मामले पर अपनी कवरेज सधी हुई रखी, जिसमें गुस्सा भी जायज जितना था और दुख तो ये 40 जन्मों का है ही।

पुलवामा की ख़बर, तस्वीरें बहुत तकलीफ़ देती हैं। ‘न्यूज़ नेशन’ और ‘नेटवर्क 18’ के एंकरों का ख़बर से गला भी भर्राया और रो भी पड़े-ये एक मानवीय संवेदना है और इन आसुओं को, ‘एंकर का काम समभाव से खबरें पढ़ना होता है’ से ऊपर रखना चाहिए। हां, जब कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी हमले के बाद एक चैनल पर एक घंटे तक चीख चिल्लाहट करें और अगले ही घंटे दूसरे चैनल पर भावुक होकर गला भर्रा लें तो अखरता है। सुरजेवाला हमले के तुरंत बाद दुख भी जताएं और सरकार की नाकामी भी बताएं,  तो अखरता है। अमित शाह रैली में बोलें बीजेपी की सरकार है, कांग्रेस की नहीं, इसलिए हम बदला लेंगे, तो अखरता है। तारीफ़ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की जिन्होंने ऐसे वक्त में पहले भारतीय होने की ज़िम्मेदारी का मान रखा।

बाकी सोशल मीडिया पर ‘काम चालू आहे’ के अंदाज में टुकड़ियां एक्टिव हो ही चुकी हैं। ग़लत ख़बरें, भड़काऊ पोस्ट, सरकार ने ये किया, सरकार ने वो नहीं किया सब चल रहा है। लेकिन बॉस, हमें रहना तो यहीं है। अभी हमारे घर संकट आया है। उसे तो अपनी दोफाड़ का अंदाजा न दो। जैसे मोदीभक्त और देशभक्त में फर्क करने की नसीहतें आती हैं, वक्त आ गया है जब मोदी-विरोधी और देश-विरोधी होने में भी लकीर खींची जाए!

 


टैग्स प्रमिला दीक्षित
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

11 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

47 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago