होम / विचार मंच / हर पत्रकार की यही कहानी, अपनों से दूरी होती उसकी जिंदगानी...

हर पत्रकार की यही कहानी, अपनों से दूरी होती उसकी जिंदगानी...

अजीत त्रिपाठी ।। पत्रकार...पत्रकार होता है, उसे इंसान समझने की गलती तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। पत्रकार की शक्ल इंसान की जरूर होती है, मगर वो इंसान तो कम से कम नहीं होता। ब्रेकिंग न्यूज़ के दौरान वो सुपर कमांडो ध्रुव की तेजी से खबर आपतक पहुंचाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

अजीत त्रिपाठी ।।

पत्रकार...पत्रकार होता है, उसे इंसान समझने की गलती तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। पत्रकार की शक्ल इंसान की जरूर होती है, मगर वो इंसान तो कम से कम नहीं होता। ब्रेकिंग न्यूज़ के दौरान वो सुपर कमांडो ध्रुव की तेजी से खबर आपतक पहुंचाता है।

खबर की जड़ तक शरलक होम्स बनकर जाता है, आपके खाने पीने में कहां कितना जहर है ये बताते वक्त वो फिजीशियन बन जाता है, और मिसाइल लॉन्च की खबर लिखते हुए छोटा मोटा वैज्ञानिक भी वही पत्रकार बनता है। राजनीति की हर रवायत को बारीकी से समझता है, और आपको समझाता है बिल्कुल प्राइमरी विद्यालय के मास्टर सिपाही लाल की तरह। आधी रात को जब आप स्वप्नलोक में विचरण कर रहे होते हैं, तो वो रातभर में देश दुनिया के घटनाक्रम को आप तक पहुंचाने के प्रयत्न में जार-जार हो रहा होता है।

जब पूरी दुनिया काम पर निकलती है तो वो शोर-शराबे के बीच 1 घंटे सोने की जद्दोजहद में होता है।

वो मंत्री, सांसद, विधायक, लेखपाल, तहसीलदार, थानेदार, हवलदार तक से गाली खाता है, उसकी पूरी कौम को कोई टुटपुंजिया भी बिका हुआ और दलाल बड़ी आसानी से कह जाता है। दबंग लोग उसका घर फूंक देते हैं, कई बार उसे ही फूंक देते हैं और वो अपने मर चुके साथी की खबर भी उसी की-बोर्ड पर टाइप करता है जिस की-बोर्ड पर वो कटरीना और रणबीर की प्रेम कहानी लिखता है। पत्रकार लड़का लड़की, महिला पुरुष, नहीं होता वो पत्रकार होता है, रंगहीन गंधहीन संवेदनहीन...

होली दिवाली ईद बकरीद ज्यादातर त्योहार वो न्यूज़रूम में ही मनाता है, परिवार के बीच होने वाले 10 उत्सवों में से 8 में वो अक्सर नहीं पहुंच पाता।

नाते रिश्तेदार उसके लिए दूरसंचार की दुनिया में सीमित होते हैं। एक बार घर से निकलते वक्त मां बाप को सामने या फोन पर प्रणाम करता है, और नौकरी खत्म करने के बाद यही औपचारिकता दोबारा करता है।

दुनिया भर की तकलीफें आप तक पहुंचाता है, मगर अपना कष्ट कभी नहीं कहता है। इन सबके बीच वो खुश रहता है। जानते हैं क्यों...क्योंकि पत्रकार...पत्रकार होता है। उसे इंसान समझने की गलती तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

(लेखक टीवी पत्रकार है और आजतक चैनल में प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago