होम / विचार मंच / पूजा वाकई तुमने कमाल कर दिया, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

पूजा वाकई तुमने कमाल कर दिया, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

‘धर्म के नाम पर जिन्हें पाखंड फैलाना है, अपनी रोटियां सेकना है, वे लोग सांप्रदायिकता की दीवारें खड़ी कर लेते हैं। वे यही सिद्ध करने में लगे रहते हैं कि तेरे ईश्वर से मेरा ईश्वर श्रेष्ठ है। तेरे धर्मग्रंथ से मेरा धर्मग्रंथ श्रेष्ठ है।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ.

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘धर्म के नाम पर जिन्हें पाखंड फैलाना है, अपनी रोटियां सेकना है, वे लोग सांप्रदायिकता की दीवारें खड़ी कर लेते हैं। वे यही सिद्ध करने में लगे रहते हैं कि तेरे ईश्वर से मेरा ईश्वर श्रेष्ठ है। तेरे धर्मग्रंथ से मेरा धर्मग्रंथ श्रेष्ठ है।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

हिंदू लड़की पढ़ाए कुरान

उत्तरप्रदेश में पिछले दिनों काफी सांप्रदायिक तनाव रहा लेकिन उसी के शहर आगरा में सांप्रदायिक सदभाव का अनुपम उदाहरण सामने आया है। आगरा की संजय नगर कॉलोनी में एक 18 साल की हिंदू लड़की रोज शाम को 35 मुस्लिम बच्चों को कुरान पढ़ाती है। इस लड़की का नाम है- पूजा कुशवाहा! पूजा खुद छात्रा है, 12वीं कक्षा की। दिन में वह खुद पढ़ने जाती है और शाम को वह कुरान पढ़ाती है।

पूजा का अरबी शब्दों का उच्चारण शुद्ध होता है और वह कुरान की शिक्षाओं को इतने अच्छे ढंग से समझाती है कि उन बच्चों के माता-पिता कहते हैं कि हमारा ध्यान इस बात पर जाता ही नहीं है कि पूजा हिंदू है या मुसलमान! पूजा उन बच्चों को पढ़ाने की कोई फीस नहीं लेती। वह कहती है कि इन बच्चों के माता-पिता गरीब हैं। वे फीस नहीं दे सकते। मुझे भी पैसों की जरुरत नहीं है। पूजा पहले इन मुस्लिम बच्चों को अपने घर में ही पढ़ाती थी लेकिन जब उनकी संख्या बढ़ गई तो मोहल्ले के कुछ बुजुर्ग लोगों ने पूजा को एक मंदिर का प्रांगण दे दिया।

अब पूजा इन बच्चों को मंदिर में बैठकर कुरान पढ़ाती है। है न, कितने कमाल की बात! न मुसलमानों को ऐतराज कि एक हिंदू लड़की उनके बच्चों को कुरान पढ़ाती है और न हिंदुओं को ऐतराज कि उनके मंदिर का इस्तेमाल कुरान पढ़ाने के लिए हो रहा है।

इस घटना से हम क्या नतीजा निकालते है? क्या यह नहीं कि परमात्मा यदि एक है तो फिर इससे क्या फर्क पड़ता है कि उसे कौन किस भाषा में भजता है? हां, धर्म के नाम पर जिन्हें पाखंड फैलाना है, अपनी रोटियां सेकना है, वे लोग सांप्रदायिकता की दीवारें खड़ी कर लेते हैं। वे यही सिद्ध करने में लगे रहते हैं कि तेरे ईश्वर से मेरा ईश्वर श्रेष्ठ है। तेरे धर्मग्रंथ से मेरा धर्मग्रंथ श्रेष्ठ है। जो सच्चे धार्मिक लोग होते हैं, उनकी पहली पहचान यही होती है कि वे सांप्रदायिक नहीं होते, संकीर्ण नहीं होते। भारत में तो यह माना ही जाता है कि ‘एकम् सदविप्रा बहुधा वदंति’। याने ईश्वर एक ही है लेकिन अच्छे लोग उसे तरह-तरह से जानते और मानते हैं।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

18 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

21 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

21 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

21 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

18 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

18 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago