होम / विचार मंच / 'अभिव्यक्ति की आज़ादी' की आड़ लेने वाले गैंग पर रोहित सरदाना की खरी-खरी

'अभिव्यक्ति की आज़ादी' की आड़ लेने वाले गैंग पर रोहित सरदाना की खरी-खरी

रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।। गुरमेहर कौर की अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए लड़ने वाला गैंग फिर सक्रिय हैं। इस बार अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए नहीं, 16 साल की नाहिद के सुरों को कुचलने के लिए। नाहिद के खिलाफ कुछ उलेमा ने मिल कर एक राय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।।

गुरमेहर कौर की अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए लड़ने वाला गैंग फिर सक्रिय हैं। इस बार अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए नहीं, 16 साल की नाहिद के सुरों को कुचलने के लिए।

नाहिद के खिलाफ कुछ उलेमा ने मिल कर एक रायशुमारी दी कि उसका गाना शरिया के खिलाफ है। टीवी अखबारों ने कहा कि नाहिद के गाने के खिलाफ फतवा आया। बस! गैंग को मौका मिल गया। लगे साबित करने में कि फतवा नहीं आया जी, बस चिट्ठी ही तो लिखी। कम से कम जिनकी पैरवी कर रहे, उन्हीं से पूछ लेते कि फतवा का मतलब क्या होता है? फतवा का मतलब ही है - राय यानि ओपिनियन।

शब्दों के जाल में उलझा कर एक बच्ची की लड़ाई को कमज़ोर करने वाले ये लोग उस रोज़ भी बेनकाब हुए थे, जिस रोज़ सैफुल्लाह का एनकाउंटर हुआ और ये पूछने लगे थे कि साबित करो वो ISIS से जुड़ा था। जैसे ISIS अपने लोगो को आईडी कार्ड, पीएफ अकाउंट नंबर और सोशल सिक्योरिटी कोड जारी करता हो!

इनको उस रोज़ भी सांप सूंघ गया था जब ए.आर. रहमान के खिलाफ फतवा आ गया था। ये उस रोज़ भी चुप्पी साध गए थे जब 'लिपस्टिक अंडर माय बुरका' फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया था। लेकिन संजय भंसाली की फिल्म के सेट पर तोड़ फोड़ हुई तो इनका ज़मीर फ़ौरन जाग गया।

ये देश तोड़ने के नारों को 'अभिव्यक्ति की आज़ादी' बताते हैं और सिनेमा हॉल में 'जन गण मन' पे खड़े होने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जबरदस्ती की संज्ञा देते हैं!

फ़ौजी का खाना खराब हो तो ये देश को आइना दिखाने कूद पड़ते हैं, लेकिन फ़ौजी कश्मीर में अलगाववादियों के पत्थर खा रहा हो तो इन्हें पैलेट गन लड़को पे अत्याचार लगती है।

वक्त आ गया है। इन्हें पहचानिए। बेनकाब कीजिये। और अपनी सोच पे इन्हें हावी होने मत दीजिये। ये अपने फायदे के लिए आपकी सोच को कुंद कर रहे हैं!

(साभार: फेसबुक वॉल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago