होम / विचार मंच / ...तो क्या कांग्रेस ये समझाने मैदान में कूदी है कि ‘खून की दलाली’ होती क्या है: रोहित सरदाना, वरिष्ठ पत्रकार

...तो क्या कांग्रेस ये समझाने मैदान में कूदी है कि ‘खून की दलाली’ होती क्या है: रोहित सरदाना, वरिष्ठ पत्रकार

रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।। पूर्व सैनिक रामकिशन ने वन रैंक वन पेंशन के मामले पर नाराज़ होकर जान दे दी। युद्ध के मुहाने पर खड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रोहित सरदाना

आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।।

पूर्व सैनिक रामकिशन ने वन रैंक वन पेंशन के मामले पर नाराज़ होकर जान दे दी। युद्ध के मुहाने पर खड़े एक देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने वाली इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। तसल्ली की बात ये है इस देश के बड़े-बड़े नेता राम किशन को इंसाफ़ दिलाने के लिए अस्पताल के दरवाज़े से ही लाइनें लगा कर खड़े हो गए।

बहुत दिन नहीं हुए, कुरूक्षेत्र के अंटेहड़ी गांव के रहने वाले मंदीप के शरीर को पाकिस्तानी फौज ने क्षत-विक्षत कर दिया था। तिरंगे में लिपट कर मंदीप का शव उसके गांव पहुंचा। जो बड़े नेता लाइन लगा कर राम किशन की आत्महत्या पर शोक जता रहे हैं, उनमें से एक को भी मंदीप के घर जाने की फुर्सत नहीं मिली।

पिछले दस दिनों में एक के बाद एक शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर, ऐसे ही तिरंगे में लपेट कर घर भेजे गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। किसी के यहां कोई सांसद या मंत्री पहुंच गया तो पहुंच गया, नहीं भी पहुंचा तो गांव वालों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दे दी। जो बड़े नेता लाइन लगा कर राम किशन की आत्महत्या पर गुस्सा दिखा रहे हैं, उनमें से एक को भी किसी सैनिक के अंतिम संस्कार में जाने का समय नहीं मिला।

रामकिशन जी के बेटे के साथ फोन पर उनकी आखरी बातचीत टीवी चैनलों पर चल रही है। क्या रामकिशन जी के साथ एक भी ऐसा आदमी नहीं था जो उन्हें ज़हर खाने से रोक लेता? क्या उनमें से किसी ने इतना अपनापन नहीं दिखाया कि समय रहते उनको अस्पताल ही पहुंचा देता? या कि उनकी तैनाती ही इस लिए हुई थी कि आत्महत्या ‘सक्सेसफुल’ हो जाए। ये भी जांच का विषय है।

दिल्ली के बाहर राजनीतिक ज़मीन तलाश रहे अरविंद केजरीवाल की बेसब्री समझ में आती है। उनकी पार्टी के बड़े बड़े नेताओं के सामने गजेंद्र सिंह ने खुद को फांसी लगा ली और भाषण चलते रहे थे। लेकिन कांग्रेस? वो क्या लोगों को ये समझाने के लिए मैदान में कूद पड़ी कि ‘खून की दलाली’ असल में क्या होती है?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

5 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago