होम / विचार मंच / विपक्षी नेता आतंकियों की मौत पर मूर्खतापूर्ण सवाल उठा अपने को गिरा रहे हैं: डॉ. वैदिक

विपक्षी नेता आतंकियों की मौत पर मूर्खतापूर्ण सवाल उठा अपने को गिरा रहे हैं: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। शाबाश शिवराज लेकिन…? इस्लामी छात्र संगठन के आठ आतंकियों को मप्र की पुलिस ने कुछ ही घंटों में मार गिराया, इस अद्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

शाबाश शिवराज लेकिन…?

इस्लामी छात्र संगठन के आठ आतंकियों को मप्र की पुलिस ने कुछ ही घंटों में मार गिराया, इस अद्भुत कारनामे के लिए वह बधाई की पात्र है। भोपाल जेल में एक जवान की हत्या करने के बाद जेल से भागे हुए इन आतंकियों की खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। पुलिस और सरकार को लोग लानत दे रहे थे लेकिन टीवी चैनलों पर यह खबर सुनने के कुछ घंटे बाद ही जब इन आतंकियों के ढेर होने की खबर आई तो लोगों को सहसा विश्वास नहीं हुआ। आतंकियों का मरना तो जिंदा जादू-सा था। यदि ये आतंकवादी पकड़े नहीं जाते या मारे नहीं जाते तो मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देश कठघरे में खड़ा कर देता। केंद्र और भोपाल की दोनों सरकारें भाजपा की हैं। विरोधियों की पौ-बारह हो जाती।

लेकिन अफसोस है कि विरोधी दलों के नेता आतंकियों के मारे जाने पर खुशी जाहिर करने की बजाय मूर्खतापूर्ण सवाल उठा रहे हैं। उनके इन सवालों से वे अपने आप को लोगों की नजरों में गिरा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पुलिस और आतंकियों की मुठभेड़ फर्जी है, नकली है। पुलिस ने निहत्थे आतंकियों को मार गिराया है। सरकार जबर्दस्ती उसे मुठभेड़ बता रही है। विरोधी इसकी तुलना सर्जिकल स्ट्राइक से कर रहे हैं। जैसे वह फर्जीकल थी, वैसे ही यह भी फर्जीकल है। यह आरोप सरासर गलत है, क्योंकि मारे गए आठों आतंकियों के शव दिखाए जा रहे हैं। उनके हाथों में बंदूकें थीं या नहीं, इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने एक जवान की हत्या कर दी, एक को अधमरा कर दिया और जेल तोड़कर भाग गए, यही काफी है, उन्हें मार गिराने के लिए! उसके लिए किसी जज के फैसले और लंबे मुकदमे की जरुरत नहीं है। मप्र की बहादुर पुलिस और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को पूरा देश शाबाशी दे रहा है लेकिन वह भी यह जानना चाहता है कि 2013 में खंडवा और अब भोपाल की जेल में यह लापरवाही कैसे हुई?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

5 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago