होम / विचार मंच / ...ऐसी दुश्मनी अमेरिका के साथ कई देशों को बर्बाद कर सकती है: आलोक मेहता

...ऐसी दुश्मनी अमेरिका के साथ कई देशों को बर्बाद कर सकती है: आलोक मेहता

 आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। आजादी से दुश्मनी बर्बादी की राह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 आलोक मेहता 

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

आजादी से दुश्मनी बर्बादी की राह

डोनाल्ड ट्रंप कट्टरपंथी और तानाशाही शासकों या कम्युनिस्ट राष्ट्राध्यक्षों को मात देने की तैयारी में दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अंकुश लगाकर अमेरिकी नाकेबंदी, योग्य-कुशल विदेशियों को नौकरी देने में रुकावट के लिए कड़ी शर्तों, सात मुस्लिम देशों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी के निर्णयों के बाद धार्मिक आधार पर नौकरी, सेवा एवं अन्य लाभ पर प्रतिबंध का काला कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

ईरान, चीन, रूस, क्यूबा, जर्मनी, जापान जैसे देशों में भी सरकारें धार्मिक आधार पर भेदभाव एवं नफरत पैदा करने की कोशिश नहीं करती हैं। यों यूरोप के कुछ देशों एवं अमेरिका में रुढ़िवादी ईसाई संगठन यदा-कदा अपने धर्मावलंबियों को ही तरजीह दिए जाने की मांग करते रहे हैं लेकिन जर्मनी के हिटलर राज में लाखों लोगों की नृशंस हत्याओं और विश्व युद्ध का इतिहास जानने वाले धार्मिक स्वतंत्रता एवं क्षमता-योग्यता के आधार पर दुनिया में कहीं भी काम कर सकने के अधिकारों का समर्थन करते हुए लाभ उठाते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप चीन को दुश्मनी वाले अंदाज में धमकियां देते हैं, क्योंकि चीन अमेरिका का बड़ा प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया तो राजनीतिक-आर्थिक दृष्टि से ही नहीं सामरिक कारणों से भी अमेरिका का मित्र और साझेदार रहा है।

शीत-युद्ध काल से यूरोपीय देशों के साथ नाटो की सामरिक संधि एवं संगठन के बल पर अमेरिका भी शक्तिशाली देश माना जाता रहा। लेकिन ट्रंप ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को फोन पर धमका दिया। अब तो ट्रंप यूरोप और जापान से सामरिक संबंधों की कीमत नगदी में वसूलना चाहते हैं। बराक ओबामा ने भारत-चीन के अलावा ईरान, मेक्सिको, क्यूबा तक से संबंध सुधारे। ट्रंप महाशय ने तो मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की घोषणा कर उससे ही धनराशि भी मांग ली। इससे रिश्ते तेजी से बिगड़ गए। ओबामा के सामाजिक-आर्थिक ‌हितों के कार्यक्रमों को उलटने के आदेश जारी हो रहे हैं। इस रवैय्ये से लाखों अमेरिकी नागरिकों के अलावा दुनिया भर के देशों में नाराजगी बढ़ रही है। अत्याधुनिक देश में किसी कट्टरपंथी देश की तरह महिलाओं के पहनावे पर ट्रंप के फरमान जारी होना शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। रूस के साथ संबंध सुधारने का दावा अवश्य किए जा रहे हैं, लेकिन असली कदम उल्टी दिशा में बढ़ रहे हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने तो कहा कि ट्रंप के तुगलकीपन से विश्व युद्ध का खतरा दिखने लगा है। ऐसी दुश्मनी अमेरिका के साथ कई देशों को बर्बाद कर सकती है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

17 hours ago