होम / विचार मंच / अखिलेश-शिवपाल के बीच चल रहे दंगल से सपा का कैसे फायदा होगा, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

अखिलेश-शिवपाल के बीच चल रहे दंगल से सपा का कैसे फायदा होगा, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

‘पिछले तीन-चार दिनों से टीवी चैनलों और अखबारों पर अखिलेश और शिवपाल छाए हुए हैं। मुलायमसिंह के अलग-अलग मुद्राओं वाले जितने चित्र इधर दिखाई पड़े हैं, पिछले तीन-चार वर्षों में नहीं दिखे।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘पिछले तीन-चार दिनों से टीवी चैनलों और अखबारों पर अखिलेश और शिवपाल छाए हुए हैं। मुलायमसिंह के अलग-अलग मुद्राओं वाले जितने चित्र इधर दिखाई पड़े हैं, पिछले तीन-चार वर्षों में नहीं दिखे।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

अखिलेश की छवि में चार चांद

उत्तरप्रदेश की राजनीति के बारे में लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि आपकी प्रतिक्रिया क्या है? कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है? किसे फायदा होगा और किसे नुकसान? क्या समाजवादी पार्टी अपना भस्मासुर खुद बन गई है?

यदि घटनाओं की गहराई में न जाएं और सतही दृष्टि से देखें तो यही लगता है कि उप्र में चाचा-भतीजे की लड़ाई समाजवादी पार्टी की जीत पर ग्रहण लगा सकती है लेकिन थोड़ा थमें और गहराई से विचार करें तो लगता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रहे दंगल से आखिरकार सपा का ही फायदा होगा। कैसे होगा?

सबसे पहली बात तो यह है कि पिछले तीन-चार दिनों से टीवी चैनलों और अखबारों पर अखिलेश और शिवपाल छाए हुए हैं। मुलायमसिंह के अलग-अलग मुद्राओं वाले जितने चित्र इधर दिखाई पड़े हैं, पिछले तीन-चार वर्षों में नहीं दिखे। प्रांतीय नेताओं को जबर्दस्त अखिल भारतीय प्रचार मिल रहा है। अपने देश के सबसे बड़े प्रचार मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह बेचैनी का बड़ा कारण हो सकता है।

दूसरी बात यह है कि उप्र का चुनाव यदि सपा जीतेगी तो वह सिर्फ अखिलेश की छवि के कारण ही जीतेगी। अखिलेश पर न कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा, न अक्खड़पन का, न अशिष्टता का और न ही किसी गलतबयानी का! इस सारे दंगल से अखिलेश याने मुख्यमंत्री की छवि में चार चांद लग गए हैं।

सरकार के मुख्य सचिव को हटाना, शिवपाल से प्रमुख मंत्रालय छीन लेना याने अपने वाली पर उतर आना अपने आप में बड़ी बात है। अखिलेश ने देश को एक ही झटके में बता दिया कि उप्र का मुख्यमंत्री कौन है। इस समय अन्य पार्टियों के पास अखिलेश-जैसी स्वच्छ और आकर्षक छवि का कोई उम्मीदवार नहीं है। जहां तक यादव परिवार में अंदरुनी तनातनी का प्रश्न है, यह तो यादव-वंश के लिए कोई नई बात नहीं है लेकिन यहां सबसे बड़ी बात यह है कि मुलायमसिंह यादव की सर्वोच्चता अक्षुण्ण है। शिवपाल यादव अनुज की मर्यादा का पूरा पालन कर रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि वे अपने बड़े भाई की आज्ञा का अक्षरशः पालन करें और सपा को जिताने में जी-जान से लग जाएं। इस दंगल में से अखिलेश चाहे विजेता की तरह उभर रहे हों, लेकिन यदि वे अपने चाचा के प्रति अतिशय विनम्रता का व्यक्तिगत प्रयत्न करेंगे तो उप्र की जनता के दिल को सम्मोहित करने में उन्हें विशेष सफलता मिलेगी।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

18 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

18 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago