होम / विचार मंच / क्या ऑनलाइन मीडिया के नाम पर ये सब अब पत्रकारिता का हिस्सा है?
क्या ऑनलाइन मीडिया के नाम पर ये सब अब पत्रकारिता का हिस्सा है?
अनामिका स्वतंत्र पत्रकार ।। खबर की वेबसाइटें इन दिनों क्या परोस रही हैं? खबरें या सॉफ्टपोर्न? अगर ये सवाल किसी खबरिया वेबसाइट में काम करने वाले से पूछा जाए तो वो क्या जवाब देगा? वो कहेगा कि जनता यही देखती है, यही पसंद करती है, हिट्स यहीं से मिलते
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
अनामिका स्वतंत्र पत्रकार ।।
खबर की वेबसाइटें इन दिनों क्या परोस रही हैं? खबरें या सॉफ्टपोर्न? अगर ये सवाल किसी खबरिया वेबसाइट में काम करने वाले से पूछा जाए तो वो क्या जवाब देगा? वो कहेगा कि जनता यही देखती है, यही पसंद करती है, हिट्स यहीं से मिलते हैं।
फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यही सब दिखाई देता है और इनके नीचे होते हैं हजारों शेयर, कमेंट और लाइक्स। क्या जनता वाकई यही देखना चाहती है?
कहा जाता है कि दुनिया में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पोर्न देखा जाता है। भारत भी इस मामले में बहुत पीछे नहीं है। लेकिन यहां सवाल ये है कि अगर पोर्न बिकता है, लोग देखते हैं तो क्या खबर की वेबसाइटों को भी सॉफ्टपोर्न वेबसाइटों में तब्दील कर दिया जाए? पत्रकार के रूप में हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या? लगातार सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरों को देखकर लगा कि अब इस पर लिखना ही होगा क्योंकि हमारे सम्मानित संपादकगण शायद अब हिट के आगे सब कुछ भूल गए हैं।
और इन तस्वीरों में क्या दिखाया जाता है? महिलाओं का शरीर। चेहरा ब्लर करके या चेहरा हटाकर आप क्या दिखा रहे हैं? क्या दिखाना चाहते हैं? अभिनेत्री की बिकिनी, क्लीवेज, वार्डरोब मॉलफंक्शन के अलावा क्या कोई खबर नहीं है? किसी अभिनेता की टीनेजर बेटी समुद्र के किनारे पर बिकिनी नहीं पहन सकती? किसी अभिनेता के परिवार की लड़की क्रूज़ पर पार्टी नहीं कर सकती? क्यों ‘जवान होती बेटी’ के बारे में ही बार-बार लिखा और दिखाया जा रहा है?
फैसला आपको करना है, आप पत्रकार हैं। आपका पद कुछ भी हो, आपका संस्थान कोई भी हो, खुद से पूछिए क्या यही काम करने के लिए मीडिया में आए थे आप? क्या जवाब देंगे अपने परिवार को, अपने दोस्तों को जब कोई पूछेगा आप कौन सी खबर लिखते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स