होम / विचार मंच / ...इसे कहते हैं पवित्र (पाक) पत्रकारिता, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

...इसे कहते हैं पवित्र (पाक) पत्रकारिता, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। इसे कहते हैं, पाक पत्रकारिता ! पाकिस्तान अपने लिए संकट पर संकट खड़े किए जा रहा है। उड़ी के आतंकी हमले के कारण सारी दुनिया में उसकी बदनामी तो पहले से ही हो रही थी, अब वहां की सरकार अपने पत्रकारों से भी भिड़ गई है। प्रसिद्ध अखबार ‘डॉन’ क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। इसे कहते हैं, पाक पत्रकारिता !

पाकिस्तान अपने लिए संकट पर संकट खड़े किए जा रहा है। उड़ी के आतंकी हमले के कारण सारी दुनिया में उसकी बदनामी तो पहले से ही हो रही थी, अब वहां की सरकार अपने पत्रकारों से भी भिड़ गई है। प्रसिद्ध अखबार ‘डॉन’ के संवाददाता सिरिल अलमिदा पर वह बरस पड़ी है। अलमिदा का नाम ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में डाल दिया गया है याने वे अब विदेश-यात्रा नहीं कर सकते। उनका दोष यह है कि उन्होंने 6 अक्तूबर को ‘ड़ॉन’ में एक लेख लिखकर सरकार और फौज की अंदरुनी बहस को उजागर कर दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने अपनी फौज और आईएसआई के अधिकारियों को काफी खरी-खोटी सुना दी।

शाहबाज ने उनसे कहा कि आप लोग यदि आतंकियों की पीठ ठोकना बंद नहीं करेंगे तो पाकिस्तान सारी दुनिया में इसी तरह बदनाम होता रहेगा। यह खेद की बात है कि सरकार के लोग जब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो फौज और गुप्तचर एजेंसी उन्हें बचाने का काम करती है।

इस खबर के छपते ही पाकिस्तान में हंगामा मच गया। सरकार ने तीन-तीन बार इसका खंडन किया। अलमिदा पर राष्ट्र-द्रोह के आरोप लगाए गए। उन्हें गोपनीयता भंग करने के अपराध में गिरफ्तार करने की मांग की गई और अब उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है। सरकार इतनी बौखला गई है कि प्रधानमंत्री और सेनापति को मिलना पड़ा, इस मामले पर विचार करने के लिए। लेकिन ‘डॉन’ के संपादक अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि अलमिदा ने जो कुछ लिखा है, वह प्रमाणों के आधार पर लिखा है। सरकार भी सैद्धांतिक दृष्टि से अपनी जगह ठीक है कि राष्ट्र की सुरक्षा संबंधी सभी गोपनीय बातों को उजागर करना ठीक नहीं है लेकिन इसमें गोपनीय बात कौनसी है? क्या सारी दुनिया और पाकिस्तान की जनता को पता नहीं है कि आतंकियों की मदद कौन कर रहा है?

इसके अलावा, जो उजागर हुआ है, उससे तो पाकिस्तान की छवि कुछ न कुछ सुधरेगी ही। इससे यह भी पता चलता है कि पाक नेता वहां की फौज की कठपुतली नहीं हैं। उनमें कुछ दम-खम बचा हुआ है। दूसरी बात यह कि पाकिस्तान में भी लोकतंत्र जिंदा है। तीसरी बात यह कि अलमिदा की इस खबर से आतंकियों पर दबाव बढ़ेगा और पाकिस्तान के अच्छे दिन आएंगे। पाकिस्तान के कई बहादुर पत्रकार अलमिदा का खुलकर साथ दे रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकारों पर जितने जुल्म होते हैं, वे उतनी ही बहादुरी से उनका मुकाबला करते हैं। यही कहलाती है- पवित्र (पाक) पत्रकारिता!

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

14 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

17 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

17 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

17 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

14 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago