होम / विचार मंच / आज मैं कहता हूं कि राहुलजी 100 प्रतिशत सही हैं: डॉ. वैदिक

आज मैं कहता हूं कि राहुलजी 100 प्रतिशत सही हैं: डॉ. वैदिक

वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। राहुलजी बिल्कुल ठीक कह रहे! कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह समय लोकतंत्र के लिए घनघोर अंधकार का समय है। यह पढ़ और सुनकर लोग हंस रहे होंगे लेकिन मैं कहत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।।

राहुलजी बिल्कुल ठीक कह रहे!

कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह समय लोकतंत्र के लिए घनघोर अंधकार का समय है। यह पढ़ और सुनकर लोग हंस रहे होंगे लेकिन मैं कहता हूं कि राहुलजी 100 प्रतिशत सही हैं। कैसे? देखिए, जो राहुल गांधी ने कहा है, वही बात राजनीतिशास्त्र का कोई भी पंडित कहेगा। कौनसा लोकतंत्र सबसे स्वस्थ और सबल माना जाता है? वही, जिसमें सरकार और उसके विरोधी, दोनों ही मजबूत हों।

इसमें शक नहीं कि वर्तमान सरकार बेहद मजबूत है। उसे न तो कोई बाहर से हिला सकता है, न ही अंदर से! इंदिरा गांधी के बाद ऐसी मजबूत सरकार भारत में पहली बार आई है। भाजपा की यह सरकार नेहरु सरकार से भी अधिक मजबूत है। प्रधानमंत्री नेहरु की लोकप्रियता अद्वितीय थी लेकिन उनकी सरकार और पार्टी में उनके प्रबल विरोधी भी थे। उन पर अंकुश लगाने वाले कई लोग थे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी, डा. आंबेडकर, डा. लोहिया, ज.प्र. नारायण, महावीर त्यागी और पुरुषोत्तमदास टंडन- जैसे कई धुरंधर थे लेकिन आज नरेंद्र मोदी के सामने कोई चूं भी नहीं कर सकता। वे लोग भी सहमे हुए हैं, जो मोदी के पैदा होने के पहले से संघ और पार्टी में सक्रिय हैं। याने सरकार बेहद मजबूत है।

लेकिन विपक्ष का क्या हाल है? विपक्ष हैं, कहां, जो उसका हम हाल बताएं? लोकसभा में किसी विपक्षी दल को मान्यता ही नहीं है। कांग्रेस सबसे बड़ा दल है लेकिन उसके पास 50 सदस्य भी नहीं हैं। दूसरे लगभग सभी दल प्रांतीय हैं। दूसरे शब्दों में वे सब प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। वे लोकतंत्र की रक्षा क्या खाक करेंगी? वे तो अपना नफा-नुकसान पहले देखती हैं। वे कोई महागठबंधन भी बनाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में देश का सबसे बड़ा विपक्षी दल बहुत-कुछ कर सकता है लेकिन उसका क्या हाल है? वह सबसे बड़ी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। मां-बेटा कंपनी!

यदि नहीं तो 18 साल तक सोनियाजी लगातार अध्यक्ष की कुर्सी पर कैसे जमी हुई हैं? (वे दीर्घायु हों, यह मेरी कामना है)। हर कांग्रेसी को पता है कि कांग्रेस-जैसी महान और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की वर्तमान दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है लेकिन फिर भी सभी सर्वसम्मति से उसे ही अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, जो इसके लिए जिम्मेदार है। यह भारतीय लोकतंत्र का नहीं, कांग्रेस का सबसे अंधकार का समय है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में योग्य लोगों का टोटा पड़ गया है। आज भी कांग्रेस में जितने सुयोग्य और जनता से जुड़े हुए नेता हैं, देश की किसी अन्य पार्टी में नहीं हैं। लेकिन लगातार सत्ता में रहने के कारण वे पिलपिले हो गए हैं। उनमें दम नहीं है कि वे खम ठोककर खड़े हो जाएं और कांग्रेस को सबल विपक्षी दल की तरह पेश करें। क्या मैं उन्हें याद दिलाऊं 1964 से 1967 तक की लोकसभा को? डाॅ. लोहिया की संसोपा के पास दर्जन भर सांसद भी नहीं थे लेकिन वे देश की सबसे मजबूत सरकार की खाट खड़ी रखते थे। अब खाट-सभा रचानेवाली कांग्रेस उसी खाट पर लंबी होने की तैयारी कर रही है। राहुलजी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं कि लोकतंत्र का यह सबसे बुरा समय है।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

21 hours ago