होम / विचार मंच / केंद्र सरकार ने जो कहा, वो कर दिखाए तो माने: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

केंद्र सरकार ने जो कहा, वो कर दिखाए तो माने: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। दवाइयों में लूट-पाट बंद करें केंद्र सरकार जो कह रही है, वह कर दिखाए तो माना जाएगा कि उसके नेता सिर्फ बंडल मारने के उस्ताद ही नहीं हैं बल्कि हमारे देश में चली आ रही कई लूट-पाटों को उनका बंडल बना कर उन्हें कूड़ेदान के हवाले

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। दवाइयों में लूट-पाट बंद करें

केंद्र सरकार जो कह रही है, वह कर दिखाए तो माना जाएगा कि उसके नेता सिर्फ बंडल मारने के उस्ताद ही नहीं हैं बल्कि हमारे देश में चली आ रही कई लूट-पाटों को उनका बंडल बना कर उन्हें कूड़ेदान के हवाले करने का भी दम-खम रखते हैं। इस देश में जनता की जेबकतरी के दो बड़े बहाने हैं। एक शिक्षा और दूसरा, चिकित्सा! गैर-सरकारी कॉलेजों और स्कूलों की लूट-पाट को रोकने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार एक कानून शीघ्र ही बनाने वाली है लेकिन दवा और इलाज की लूटपाट तो सबसे भयंकर है। मरता, क्या नहीं करता? अपने मरीज की जान बचाने के लिए अपना सब कुछ लुटाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

जो लोग सरकारी अस्पतालों में भर्ती होकर लूटने से बच जाते हैं, उन्हें डॉक्टरों की मंहगी दवाइयां दिवालिया कर देती हैं। 2 रु. की दवा मैंने 100 रु. में बिकती देखी है। उस खास दवा के 100 रु. इसलिए झाड़ लिए जाते हैं कि उस पर किसी बड़ी कंपनी का ठप्पा लगा होता है। उसी दवा को आप बिना ठप्पे के खरीदें तो वह आपको इतनी सस्ती मिल जाएगी कि आप हैरत में पड़ जाएंगे कि वह असली है या नकली है?

तो ये ठप्पेदार (ब्रैंडेंड) दवा इतनी मंहगी कैसे बिकती है? इसके पीछे पूरा षडयंत्र होता है। इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियां इनके विज्ञापनों पर करोड़ों रु. खर्च करती हैं। डॉक्टर सिर्फ इन्हीं दवाओं को लिख कर दें, इसके लिए उन्हें नगद कमीशन मिलता है, मुफ्त दवाइयां मिलती हैं, मुफ्त विदेश-यात्राएं मिलती हैं, बहुत मंहगे तोहफे मिलते हैं, उनके बच्चों को विदेशों में पढ़ाने की सुविधाएं मिलती हैं।

ये डॉक्टर दवाओं के नाम अंग्रेजी में ऐसे घसीट कर लिखते हैं कि वे मरीज के पल्ले ही न पड़ें लेकिन दवा-विक्रेता उन्हें तुरंत समझ लेता है। इन दवा-विक्रेताओं को भी ये बड़ी कंपनियां पहले से पटा कर रखती हैं। यदि ग्राहक इन से वैसी ही दूसरी दवा, बिना ठप्पे वाली, मांगे तो वे मना कर देते हैं। ये बिना ठप्पे वाली दवाएं भी उन्हीं तत्वों से बनी होती हैं, जिनसे ठप्पे वाली बनती हैं। इन दवाओं की गुणवत्ता भी वही होती है लेकिन इनसे डॉक्टरों और दवा-विक्रेताओं को बहुत कम फायदा होता है। इन सामान्य दवाओं का विज्ञापन और प्रचार भी कम ही होता है। देश में बिकने वाली एक लाख करोड़ रु. की दवाइयों में इन उचित दामवाली सस्ती दवाइयों की बिक्री सिर्फ 9 प्रतिशत है। यदि सरकार डॉक्टरों और दवा-विक्रेताओं के साथ सख्ती से पेश आए और दवाओं पर ‘दाम बांधों’ नीति लागू कर दे तो देश के करोड़ों लोग लुटने और पिटने से बच सकेंगे।

 (साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago