होम / विचार मंच / भाजपा की बढ़ती मुश्किलों का गणित समझाया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने...
भाजपा की बढ़ती मुश्किलों का गणित समझाया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने...
‘उत्तरप्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो रही थी लेकिन कांग्रेस ने कमाल का दांव मारा है। राज बब्बर को अध्यक्ष और शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना दिया है’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
‘उत्तरप्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो रही थी लेकिन कांग्रेस ने कमाल का दांव मारा है। राज बब्बर को अध्यक्ष और शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना दिया है’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:
भाजपा की बढ़ती मुसीबतें
सिद्धू ने राज्यसभा से जिस तरह इस्तीफा दिया, वह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि अरुणाचल में हुआ। बागी नेता कलिखो पुल कैसे नबाम तुकी से जा मिले, इसकी भाजपा के महान नेताओं को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। इससे क्या सिद्ध होता है? क्या यह नहीं कि भाजपा नेताओं में दूरंदेशी की कमी है? वे यह नहीं पहचान पाते कि सामने वाला शतरंज पर अगली चाल क्या चलेगा? उन्हें पता होना चाहिए कि ये लोग घुटे हुए कुर्सी प्रेमी नेता हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित स्वयंसेवक नहीं हैं। सिद्धू यदि ‘आप’ में जा मिलें और पंजाब में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बन जाएं तो वे शिरोमणि अकाली दल और भाजपा, दोनों का सूंपड़ा साफ करवा सकते हैं।
अकाली दल और भाजपा की खींचतान ने इस गठबंधन सरकार की दाल पहले से पतली कर रखी थी। वह अब पानी-पानी हो सकती है। पंजाब में अपनी सरकार बनाने का भाजपा का सपना अब दरी के नीचे सरक गया है। यों भी 117 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा ने 23 सीटें लड़ी थीं और अकाली दल ने 94 सीटें। अब भाजपा 117 भी लड़ा ले तो भी कितनी सीटें जीत पाएगी?
उत्तरप्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो रही थी लेकिन कांग्रेस ने कमाल का दांव मारा है। राज बब्बर को अध्यक्ष और शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बना दिया है। इसका पहले फायदा तो सोनिया और राहुल को होगा। कांग्रेस की हार का ठीकरा उनके माथे नहीं फूटेगा। कांग्रेस की सीटें जरुर बढ़ेंगी, क्योंकि शीला दीक्षित की छवि बेजोड़ है। उन्होंने 15 साल में दिल्ली में जो काम कर दिखाया है, वह कोई भी मुख्यमंत्री नहीं दिखा सका है।
उप्र के 12 प्रतिशत ब्राह्मण वोट में से वे जो भी खीचेंगी, उसका नुकसान भाजपा को होगा। वे इमरान के साथ मिलकर मुसलमानों के 18 प्रतिशत वोटों में से जो खीचेंगी, उसका ज्यादा नुकसान मायावती को होगा। याने फायदा समाजवादी पार्टी को घर बैठे मिल जाएगा। भाजपा की दिक्कत यह है कि देश के इस सबसे बड़े प्रदेश में उसके पास कोई नामवर नेता नहीं है, जिसे वह भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सके। जो दिक्कत बिहार में थी, वह यहां भी है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अब मोदी की लहर भी उतर गई है। कोई आश्चर्य नहीं कि राज बब्बर की सभाओं में ज्यादा लोग जुटें। अब तक जितने भी फिल्मी सितारे राजनीति में आए हैं, उनमें बब्बर की छवि सबसे अच्छी है। क्या भाजपा के पास उप्र में कोई ऐसा नेता है?
(साभार: नया इंडिया)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स