होम / विचार मंच / क्या है भाजपा की इस जीत का रहस्य, बताया वरिष्ठ डॉ. वैदिक ने...

क्या है भाजपा की इस जीत का रहस्य, बताया वरिष्ठ डॉ. वैदिक ने...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। भाजपा की जीत का रहस्य देश के राजनीतिक विश्लेषक और मोदी-विरोधी नेता चकित हैं कि महाराष्ट्र और गुजरात के स्थानीय चुनावो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

भाजपा की जीत का रहस्य

देश के राजनीतिक विश्लेषक और मोदी-विरोधी नेता चकित हैं कि महाराष्ट्र और गुजरात के स्थानीय चुनावों और मप्र के उप-चुनावों में भाजपा कैसे जीत गई? यदि नोटबंदी के फैसले से आम जनता की जिंदगी दूभर हो गई है तो उसने भाजपा को इतने जोरदार ढंग से क्यों जिता दिया?

यह सवाल बेहद प्रासंगिक है। इसके दो उत्तर हो सकते हैं। पहला तो यही कि जो मैं 8 नवंबर से ही कह रहा हूं। वह यह कि देश का आम आदमी यह मानकर चल रहा है कि मोदी ने नोटबंदी का यह फैसला अपने स्वार्थ के लिए नहीं किया है और न ही भाजपा के स्वार्थ के लिए ! यह फैसला देशहित के लिए किया गया है। लोगों को जो कठिनाइयां हो रही हैं, वे सिर्फ इसीलिए हो रही हैं कि बैंकों में नए नोट नहीं हैं। वे जैसे ही आते जाएंगे, उनकी कठिनाइयां दूर होती चली जाएंगी। उन्हें इस बात का परम संतोष है कि काला धन खत्म होने से अमीरों पर नकेल कसी जा सकेगी।

वे अमीरों के भावी दुख की कल्पना से सुखी हैं। (उन बेचारों को पता नहीं है कि अमीर लोगों ने लाइनों में खड़े हुए बिना ही अपने करोड़ों-अरबों-खरबों रू सफेद कर लिए हैं)। जो भी हो, इस तत्व के अलावा इन चुनावों में भाजपा की जीत का दूसरा कारण यह भी है कि स्थानीय चुनावों में प्रायः राष्ट्रीय मुद्दों का असर कम ही होता है।

नोटबंदी का असली असर तो दो-तीन माह बाद ही पता चलेगा। आम आदमी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा ऊपर गया या नीचे गया, डॉलर 70 रु. का हुआ या 100 का हुआ और आर्थिक प्रगति 7 प्रतिशत हुई या 7.50 प्रतिशत हुई। वह तो तब भिनभिनाएगा, जब खाने-पीने की चीजें मंहगी हो जाएंगी, मजदूरी या तनखा उसे कम मिलेगी या वह बेरोजगार हो जाएगा।

अभी संसद में जो नया आयकर संशोधन कानून पास हुआ है, यदि उससे सरकार के पास अरबों-खरबों रुपया जमा हो गया और सरकार ने देश के तीसरे वर्ग के 100 करोड़ लोगों को सीधा फायदा पहुंचा दिया तो देश में मोदी ही मोदी का नारा लगेगा, चाहे अर्थव्यवस्था का कबाड़ा हो जाए ! इस समय स्थानीय चुनाव हो या नोटबंदी, विपक्ष का हाल खस्ता है। उसकी बात लोगों के गले ही नहीं उतर रही। उधर नोटबंदी के बाद बदहवास सरकार आए दिन नई-नई रियायतें घोषित कर रही है। अब भाजपा ने अपने सांसदों से उनके दो माह के खातों का हिसाब मांगा है। यह नौटंकी है। क्या उसे पता नहीं कि नेता इतने मूर्ख नहीं हैं कि वे अपना काला धन बैंकों में रखेंगे ? जनता जानती है कि सारे नेता एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

15 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

12 hours ago