होम / विचार मंच / ‘यह मजेदार तथ्य है, इस नौटंकी में भाजपा-कांग्रेस साथ है’

‘यह मजेदार तथ्य है, इस नौटंकी में भाजपा-कांग्रेस साथ है’

देश की ये दोनों पार्टियां यह सिद्ध कर रही हैं कि इनका बौद्धिक दीवाला निकल चुका है....

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

उलट-हिन्दुत्व और उलट-सांप्रदायिकता

केरल के सबरीमला मंदिर में रजस्वला औरतों के प्रवेश को लेकर जो मुठभेड़ आजकल चल रही है, उसका हिंदू धर्म या तर्कबुद्धि से कुछ लेना-देना नहीं है। यह मुठभेड़ है, केरल की मार्क्सवादी सरकार और भाजपा के बीच। मजेदार तथ्य यह है कि इस नौटंकी में भाजपा और कांग्रेस साथ-साथ है।

देश की ये दोनों पार्टियां यह सिद्ध कर रही हैं कि इनका बौद्धिक दीवाला निकल चुका है। पहले कांग्रेस को लें। कांग्रेस तो नेहरु परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है लेकिन वह जवाहरलाल नेहरु को ही ताक पर बिठा रही है। नेहरु हमेशा ‘वैज्ञानिक मिजाज़’ की बात किया करते थे। सबरीमाला मंदिर में रजस्वला स्त्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को क्या आप किसी वैज्ञानिक पैमाने पर सही ठहरा सकते हैं? नहीं। लेकिन कांग्रेस उसे सही बता रही है, क्योंकि केरल में उसका मुकाबला मार्क्सवादी पार्टी की सरकार से हैं।

नेहरु को धर्म-निरपेक्षता अपने प्राणों से भी प्यारी थी लेकिन कांग्रेस ने उस समय उस फैसले का विरोध क्यों नहीं किया, जब सर्वोच्च न्यायालय ने मुंबई की हाजी अली की दरगाह में मुस्लिम औरतों के प्रवेश पर घोषित प्रतिबंध को रद्द किया था? मुस्लिम औरतों की पूजा की आजादी का समर्थन और हिंदू औरतों का विरोध! क्या यह उलट-सांप्रदायिकता नहीं है?

हिंदू औरतों की पूजा की आजादी का विरोध भाजपा भी कर रही है। क्या यह उलट-हिंदुत्व नहीं है? सबरीमला के सवाल पर कांग्रेस अपने सिद्धांतों को ही कच्चा चबा डाल रही है। अब भाजपा को लें, उसके अध्यक्ष अमित शाह ने केरल जाकर उन लोगों को पीठ ठोकी, जो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध आंदोलन कर  रहे हैं। उन्होंने अदालत को उपदेश दिया कि वह ऐसे फैसले करे, जो लागू हो सकें। उनसे पूछे कि उन फैसलों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है ? सरकार और नेता लोग दब्बू और कायर हों तो अदालत तो क्या, किसी पंचायत का फैसला भी लागू नहीं किया जा सकता। शाह ने सर्वोच्च न्यायालय को संकेत दे दिया है कि वह राम मंदिर के मामले में ऐसा फैसला ही दे, जिसे मोदी सरकार लागू कर सके। न्यायपालिका का इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है ? अगर अमित शाह यह कहते कि समाज का संचालन सिर्फ कानून से नहीं हो सकता है तो उनकी बात तर्कसंगत और तथ्यसंगत होती। समाज-परिवर्तन का बुनियादी काम महर्षि दयानंद, महात्मा गांधी और डॉ. लोहिया-जैसे महापुरुष ही कर सकते हैं। हमारे छुटभय्या नेताओं के लिए तो कुर्सी ही ब्रह्म है।


टैग्स वेद प्रताप वैदिक कांग्रेस बीजेपी
सम्बंधित खबरें

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

15 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

19 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago