होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार की मांग- अक्खड़ आजम की बात बलात्कार से भी ज्यादा घिनौनी, मांगें माफी

वरिष्ठ पत्रकार की मांग- अक्खड़ आजम की बात बलात्कार से भी ज्यादा घिनौनी, मांगें माफी

‘आजम अपनी बेलगाम जुबान के कारण अखिलेश सरकार पर काफी भारी पड़ रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इस चुनावी मौसम में आजम को अपने मंत्रिपद से ही हाथ धोना पड़ जाए।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘आजम अपनी बेलगाम जुबान के कारण अखिलेश सरकार पर काफी भारी पड़ रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इस चुनावी मौसम में आजम को अपने मंत्रिपद से ही हाथ धोना पड़ जाए।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

आजम खान माफी मांगें

उत्तरप्रदेश के एक मंत्री अपने अक्खड़पन के लिए मशहूर हो चुके हैं। वे किसी भी मुद्दे पर कुछ भी बोल सकते हैं। लोग उनसे यही आशा करते हैं। इसीलिए उनकी कही बातों पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते लेकिन इस बार वे ज़रा फंस गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने उनसे पूछा है कि उनके-जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए किसी व्यक्ति को क्या ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देने चाहिए?

ये व्यक्ति हैं- उप्र के मंत्री आजम खान! उन्होंने बयान यह दे दिया था कि बुलंदशहर में 29 जुलाई को जिस मां-बेटी के साथ बलात्कार हुआ था, वह एक राजनीतिक साजिश थी। इस बयान का मतलब क्या हुआ? यही न, कि बलात्कार हुआ ही नहीं और बलात्कार के नाम पर एक झूठा नाटक रचाया जा रहा है। वह भी इसलिए कि उप्र की सरकार को बदनाम किया जा सके। पी़ड़ि़त परिवार ने इस मंत्री के खिलाफ पुलिस रपट लिखवाई है और उस परिवार को बदनाम करने का हर्जाना मांगा है।

सर्वोच्च न्यायालय ने सारे मामले की जांच खुद ही करवाने का फैसला किया है और आजम खान के बयान पर अदालत ने पूछा है कि ऐसे बयान क्या अभिव्यक्ति की आजादी के दायरे में आते हैं? ऐसे बयान से क्या जांच पर गलत असर नहीं पड़ेगा? गलत असर तो पड़ सकता है इसीलिए अदालत ने सीबीआई की जांच रद्द करके जांच को अपने हाथ में ले लिया है लेकिन इसमें शक नहीं कि इस मंत्री ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बिल्कुल दुरुपयोग किया है।

हो सकता है कि उसकी जुबान फिसल गई हो। वह कहना यह चाहता हो कि बलात्कार का बेजा फायदा उठाने की साजिश हो रही है। लेकिन अब उसे बड़ी विनम्रतापूर्वक उस परिवार से खुद जाकर माफी मांगनी चाहिए। यदि आजम को सजा भी हो जाए तो उससे क्या फर्क पड़ने वाला है? आजम की बात बलात्कार से भी ज्यादा घिनौनी है। वह माफी मांगेंगे तो वे भी खुद ऊंचे उठेंगे और पीड़ित परिवार के घाव पर मरहम भी लगेगा। आजम की थू-थू होने पर उन्होंने अपने बयान पर कुछ लीपा-पोती तो की है लेकिन उससे माहौल और बदमजा हो गया है।

आजम अपनी बेलगाम जुबान के कारण अखिलेश सरकार पर काफी भारी पड़ रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इस चुनावी मौसम में आजम को अपने मंत्रिपद से ही हाथ धोना पड़ जाए।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

23 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

23 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

23 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago