होम / विचार मंच / जब सवालों का जवाब अटलजी ने आंसुओं से दिया, फिर बंद करने पड़े कैमरे...

जब सवालों का जवाब अटलजी ने आंसुओं से दिया, फिर बंद करने पड़े कैमरे...

करीब छह साल तक देश के पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बुरी खबर आने वाली है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

‘एसपीजी की गाड़ियों से घिरी कार में बैठकर राष्ट्रपति भवन से शपथ लेकर लौटते हुए वाजपेयी ये सब देखते हुए अपने बंगले में दाखिल हुए थे। ये सब देखकर वाजपेयी के जेहन में ऐसी बेचैनियां उग आई थीं, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। खुलकर ठहाके लगाने वाला एक खुला-खुला सा शख्स ‘बंद’ होकर अपने इस बंगले में पहली बार दाखिल हुआ था।’ अपने एक लेख के जरिए ये कहा वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने। उनका पूरा लेख आप यहां पढ़ सकते हैं- 

पहली बार पीएम बनने के बाद क्यों रो पड़े थे वाजपेयी ? क्यों बंद किए थे कैमरे ?

देश में दुआओं का दौर चला। पर नियति को इस बार कुछ और मंजूर था, अटल जी इस बार एम्स से वापस नहीं आए। वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर मैने उनके बारे में कई किस्से लिखे थे। उन्हीं में कुछ किस्से एक बार फिर पढ़िए। अटल बिहारी वाजपेयी से तो यूं तो मैं कई बार और कई मौकों पर मिला हूं। जब वो नेता विपक्ष थे तब भी। जब वो 1996 में पहली बार तेरह दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बने, तब भी। जब वो 1998 और 1999 में पीएम बने तब भी। टीवी इंटरव्यू के लिए इन मुलाकातों के दौरान मैंने संवेदनाओं से भरा वाजपेयी का ऐसा भावुक चेहरा देखा है, जो कभी भूल नहीं पाऊंगा। 

बात मई 1996 की है। उस दिन अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर 6 रायसीना रोड वाले बंगले पर लौटे थे। उसी बंगले पर, जहां सालों से वो रहा करते थे। बंगले का मेन गेट हमेशा खुला रहता था। नेता विपक्ष के नाते उन्हें मामूली सुरक्षा जरूर मिली हुई थी लेकिन उनसे मिलने वालों का वहां आना-जाना लगा रहता था। मुलाकातियों के लिए वो सहज उपलब्ध रहते थे। लेकिन उस दिन सब कुछ बदल गया था।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाली एसपीजी ने उनके बंगले को अपने घेरे में ले लिया था। रेल भवन से उनके घर की तरफ जाने वाली सड़क से आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। दिल्ली पुलिस के पचासों सिपाहियों का दस्ता उनके घर के आस-पास तैनात कर दिया गया था। जिस बंगले में मामूली पूछताछ के बाद कोई भी दाखिल हो जाता था, उस बंगले के बाहर रस्सियों से दूर तक घेराबंदी कर दी गई थी। गेट से काफी पहले ही मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया था। वाजपेयी अब मिलना तो दूर, उनके बंगले तक पहुंचना भी किसी के लिए आसान नहीं था।

एसपीजी की गाड़ियों से घिरी कार में बैठकर राष्ट्रपति भवन से शपथ लेकर लौटते हुए वाजपेयी ये सब देखते हुए अपने बंगले में दाखिल हुए थे। ये सब देखकर वाजपेयी के जेहन में ऐसी बेचैनियां उग आई थीं, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। खुलकर ठहाके लगाने वाला एक खुला-खुला सा शख्स ‘बंद’ होकर अपने इस बंगले में पहली बार दाखिल हुआ था। उसी शाम प्रधानमंत्री वाजपेयी एक टेलिविजन प्रोग्राम ‘रुबरू’ के लिए वक्त दिया था। उस प्रोग्राम के लिए इंटरव्यू करने वाले थे राजीव शुक्ला और शो का डायरेक्टर था मैं। हम दोनों उस बंगले के एक कमरे में कैमरा-लाइट सेट करके वाजपेयी जी का इंतजार कर रहे थे। वो आए और सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ। 

सवालों के बीच राजीव शुक्ला ने उनसे पूछा- ‘सारी सुरक्षा, सारा तामझाम, मुलाकातियों की भीड़, इतना कुछ हो गया तो आप बंधे-बंधे नहीं महसूस करते हैं?’ ये एक सहज सा सवाल था। कोई सहज सा जवाब हो सकता था। लेकिन जवाब देने वाले वाजपेयी थे। कवि हृदय एक भावुक राजनेता। सवाल खत्म होते ही वाजपेयी भावुक हो गए। जवाब में उन्होंने सात शब्द कहे- ‘मैं बहुत बंधा हुआ अनुभव करता हूं।

‘वाक्य खत्म करते ही उन्होंने नजरें नीची कर ली।ऐसे जैसे कैमरे से अपने चेहरे का भाव छिपाना चाह रहे हों। भावुक हो गए। गला रुंध गया। राजीव शुक्ला ने उनसे कहा- ‘आप इमोशनल हो रहे हैं।’ वाजपेयी कुछ सेकेंड तक चुप रहे। फिर तकलीफ भरी मुद्रा में बोले- ‘जब से आया हूं, तब से कह रहा हूं कि इतनी सुरक्षा की जरूरत क्या है? रास्ते बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हड़ताल हो गई है। देशवासी इतनी दूर खड़े कर दिए जाएं कि हमारे अपने लोग पास न आ सकें। उचित प्रबंध तो ठीक है लेकिन उसमें दिखावा नहीं होना चाहिए।’ इतना कहकर वाजपेयी फिर चुप हो गए। नजरें झुका ली। मैंने राजीव शुक्ला को इशारा किया कि उनकी बेचैनी पर उनसे कुछ और बात की जाए। पास ही उनके बेहद करीबी माने जाने वाले पत्रकार बलवीर पुंज खड़े थे। वो नहीं चाहते थे कि वाजपेयी इस कदर भावुक और परेशान हों या दिखें। वो नहीं चाहते थे कि भावुक वाजपेयी को और कुरेदा जाए या रोते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो। 

ऐसे जैसे कैमरे से अपने चेहरे का भाव छिपाना चाह रहे हों। भावुक हो गए। गला रुंध गया। राजीव शुक्ला ने उनसे कहा- ‘आप इमोशनल हो रहे हैं।’ वाजपेयी कुछ सेकेंड तक चुप रहे। फिर तकलीफ भरी मुद्रा में बोले- ‘जब से आया हूं, तब से कह रहा हूं कि इतनी सुरक्षा की जरूरत क्या है? रास्ते बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हड़ताल हो गई है। देशवासी इतनी दूर खड़े कर दिए जाएं कि हमारे अपने लोग पास न आ सकें। उचित प्रबंध तो ठीक है लेकिन उसमें दिखावा नहीं होना चाहिए।’ इतना कहकर वाजपेयी फिर चुप हो गए। नजरें झुका ली। मैंने राजीव शुक्ला को इशारा किया कि उनकी बेचैनी पर उनसे कुछ और बात की जाए। पास ही उनके बेहद करीबी माने जाने वाले पत्रकार बलवीर पुंज खड़े थे। वो नहीं चाहते थे कि वाजपेयी इस कदर भावुक और परेशान हों या दिखें। वो नहीं चाहते थे कि भावुक वाजपेयी को और कुरेदा जाए या रोते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो। 

बलवीर पुंज ने बीच में रोककर बात बदलने को कहा। एक मिनट के लिए कैमरा बंद किया गया और फिर बात बदल गई। एक-दो सवालों के बाद फिर वाजपेयी थोड़े सहज हुए। जो शख्स प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर कुछ ही मिनट पहले राष्ट्रपति भवन से लौटा हो, वो अपने घर के बाहर सुरक्षा एजेंसियों का ताम-झाम देखकर इस कदर परेशान हो जाए कि सवालों का जवाब आंसुओं से देने लगे तो समझिए कि उसके भीतर कितना भावुक इंसान बसता होगा। और हां, ये आंसू बनावटी नहीं थे। दिखावटी नहीं थे। सुरक्षा दस्ते और घेरे को अपना स्टेटस सिंबल मानने वाले नेताओं के दौर में वाजपेयी अलग थे।

हमने बीते सालों पर दर्जनों ऐसे नेता देखे हैं, जो खुद की वीवीआईपी बनाए रखने के लिए अपने इर्द-गिर्द सैकड़ों पुलिस वालों की तैनाती करवाते हैं। सायरन और हूटर के शोर के साथ गाड़ियों के काफिले में चलने को अपनी शान समझते हैं। वाजपेयी ऐसे नहीं थे।

ये बात तब की है, जब लोकसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी बीजेपी को 161 सीटें मिली थी। बीजेपी के रणनीतिकार बहुमत जुटाने के लिए जोड़-तोड़ में लगे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस, राष्ट्रीय मोर्चा और वामदलों के नेता गैर भाजपा सरकार का विकल्प तलाशने में जुटे थे। बीजेपी संसदीय दल के नेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी और तेरह दिन के भीतर बहुमत साबित करने का वक्त दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी वाजपेयी बहुमत साबित नही कर सके। उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। फिर जोड़-तोड़ के बाद राष्ट्रीय मोर्चा के सरकार बनी थी।


 


टैग्स अटल बिहारी वाजपेयी
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

15 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago