होम / विचार मंच / भीगीं आंखों से अजीत अंजुम ने डिंपल यादव को कहा, अब आप ही निकाल लीजिए थोड़ा वक्त...

भीगीं आंखों से अजीत अंजुम ने डिंपल यादव को कहा, अब आप ही निकाल लीजिए थोड़ा वक्त...

इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर और पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम बुलंदशहर में हुए जघन्य रेप कांड से बेहद विचलित है। वे उस दर्द को समझ रहे हैं जिससे वे पीड़ित परिवार गुजर रहा है। इसी बारे में उन्होंने सूबे के व्यस्त मुख्यमंत्री की पत्नी और सूबे से ही सांसद डिंपल यादव से गुजारिश की है। इंडिया टीवी की वेबसाइट पर ए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर और पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम बुलंदशहर में हुए जघन्य रेप कांड से बेहद विचलित है। वे उस दर्द को समझ रहे हैं जिससे वे पीड़ित परिवार गुजर रहा है। इसी बारे में उन्होंने सूबे के व्यस्त मुख्यमंत्री की पत्नी और सूबे से ही सांसद डिंपल यादव से गुजारिश की है। इंडिया टीवी की वेबसाइट पर एक चिट्टी उन्होंने डिंपल को लिखी है, जो हम आपके साथ ज्यों की त्यों शेयर कर रहे हैं...   बुलंदशहर गैंगरेप वारदात पर अजीत अंजुम का खुला खत... एक दो दिन संसद और विधानसभाओं में हंगामा होगा ..सत्ता से सवाल पूछने की रस्म अदायगी होगी ..गैंग रेप पर सरकार को घेरने की सियासत होगी ...मीडिया के दबाव में पुलिस की दिखावटी मुस्तैदी होगी ..टीवी चैनलों मे बहस , ग़ुस्सा और हल्ला बोल होगा ...फिर गैंग रेप की ये घटना सबकी स्मृति से लोप हो जाएगी ...सब अपने-अपने अगले एजेंडे को साधने में लग जाएँगे ..लेकिन इस पीडित परिवार का क्या होगा ? ज़रा उस बेटी के बारे में सोचिए ...जिसके साथ दरिंदगी हुई है ..उस माँ के बारे में सोचिए ..जो बेटी के साथ ख़ुद भी शिकार हुई है ..उस पिता के बारे में सोचिए , जिसकी बेटी से साथ रेप हुआ है ..जिसकी चीख़ें सुनकर भी वो कुछ कर नहीं सका ...जब बेटी ने पापा ...पापा ..की आवाज़ लगाई और पापा ने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसकी इतनी पिटाई कर दी गई कि वो बेदम हो गया ..बेबस बेटी की निरीह आवाज़ उसे कैसे जीने देगी ..बेटी ने विरोध किया तो माँ -बाप को मार देने की धमकी देकर उसके साथ ज़बरदस्ती की गई ...माँ भी बेचारी क्या करती ...वो ख़ुद भी तो उन दरिदों के चंगुल में थी ...आज पिता कह रहा है अगर हमें इंसाफ़ नहीं मिला तो परिवार समेत ख़ुदकुशी कर लेंगे ...उसकी बेटी उसे कह रही है - पापा ...मैं सोने की कोशिश करती हूँ तो उन हैवानों के डरावने चेहरे सामने आ जाते हैं ...क्या करे पापा ?अपनी बेटी को संभालने के लिए क्या करे वो माँ ..जो ख़ुद दरिंदगी का शिकार हुई है ...मैं तो ये पंक्तियाँ लिखते समय रो रहा हूँ उस पिता का दर्द महसूस करके ..चश्मे पर आँसुओं की बूँदे इन शब्दों को बार बार ओझल कर रही है .. काश! सत्ता ..सरकार और सिस्टम के भीतर धड़कने वाला कोई पुर्जा  होता... डिंपल जी ...आप नेता भी हैं ...सांसद भी हैं ..सूबे के सीएम की पत्नी भी हैं और बच्चों की माँ भी ..हो सकता है अखिलेश जी अपने राज -काज में इतने व्यस्त हों कि उन्हें यूपी समेत देश में हर रोज़ हो रही रेप की रूटीन घटनाओं की तरह लगे और उनके पास इतनी फ़ुर्सत भी न हो कि एक पिता ..एक माँ या एक बेटी के दर्द को समझ पाएँ ..मीडिया के दबाव में चार - अफ़सरों को सस्पेंड करके उन्हें अपना सियासी फ़र्ज़ निभा देने का अहसास भी हो रहा होगा ...उनके लिए यूपी के 20 करोड़ नागरिक में से ये भी हैं ..हर रोज़ हो रही रेप की घटनाओं की तरह एक घटना ये भी है लेकिन आप तो थोड़ा वक़्त निकाल सकती हैं ..इस परिवार का दर्द समझने के लिए ... संसद और मुख्यमंत्री आवास की व्यस्तताओं से समय निकालकर एक बार उस पिता /बेटी और माँ से मिलिए ..और हाँ ...अपने सरकारी अमले और क़ाफ़िले से अलग हटकर मिलिए ...उनके दर्द को समझिए और सोचिए कि ताउम्र किस दंश के साथ जिएँगे वो ? एक ग़रीब पिता जो टैक्सी चलाकर अपने परिवार को पाल रहा था , उसे तो अब समाज /मोहल्ला /परिवेश सभी चाहे अनचाहे घुटने और ठीहा बदलने को मजबूर कर रहे हैं ...क्या करे वो बाप ? क्या करे वो माँ ? क्या करे वो बेटी ? अब देखिए न ...अखिलेश यादव के चाचा जान और आपकी सरकार के मंत्री आज़म खान को तो गैंगरेप की इस जघन्य घटना में भी विपक्षी दल की साज़िश नज़र आ रही है ...सत्ता और सरकार के चचा जान को अगर गैंगरेप में भी साज़िश नज़र आ रही है तो हम आपका पक्ष जानना चाहते हैं ... और अंत में रोते हुए पिता के नाम... तुम भी एक बाप हो ...मैं भी बाप हूँ ...तुम भी रो रहे हे ...मैं भी रो रहा हूँ ...रोना हमारी नियति हैं क्योंकि नीति नियंता के लिए हम और तुम सवा सौ करोड़ की भीड़ का एक हिस्सा भर हैं ...वोट भर हैं ...तुम्हारी बात तो दुनिया सुन भी रही है लेकिन लाखों ऐसे अभागे माँ - बाप हैं , जिनकी तो कोई सुनता भी नहीं ...हिम्मत रखो ...ख़ुद को भी हौसला दो अपनी बेटी और पत्नी को भी ... (लेखक अजीत अंजुम देश के नंबर वन चैनल India TV  में मैनेजिंग एडिटर है।) साभार: khabarindiatv.com


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago