होम / विचार मंच / कपिल शर्मा ने वाकई हद पार कर दी, ये मजाक नहीं प्रताड़ना है...
कपिल शर्मा ने वाकई हद पार कर दी, ये मजाक नहीं प्रताड़ना है...
<p style="text-align: justify;"><strong>राकेश कायस्थ</strong></p> <p style="text-align: justify;"><strong>वरिष्ठ पत्रकार ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="alignright wp-image-3522" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2015/09/rakesh2.jpg" alt="rakesh" width="140" height="174" />सोनी टीवी पर आनेवाला 'कपिल शर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
राकेश कायस्थ
वरिष्ठ पत्रकार ।।
बुधिया का दीन-हीन हमशक्ल खोजना मुश्किल काम था। कास्टिंग टीम ने हज़ारों बच्चो के ऑर्डिशन के बाद बड़ी मेहनत से एक चेहरा ढूंढा। पर्दे के बुधिया की कहानी भी असली बुधिया जैसी ही है। गरीब आदिवासी है, पिता नहीं है, अपनी मां और मामा के साथ रहता है। बच्चे का नाम मयूर है, लेकिन ना तो ठीक से नाम बता पाता है और ना उम्र। सिर्फ हां और ना में जवाब देता है।
निरीह बच्चे की चुप्पी पर शो में लगातार ठहाके लगते रहे। बच्चे के बाद कैमरे पर उसके मां और मामा की पेशी हुई। दोनो ही निहायत ही गरीब और सहमे हुए। कपिल शर्मा ने मयूर की मां से कहा- आपसे से अच्छा तो आपका बेटा है, कम से कम हां-ना तो बोलता है। ना बोलने पर पूरे परिवार का जमकर मजाक उड़ाया गया। मयूर की छोटी बहन तक के बारे में कहा गया- अच्छा आपलोगों की तरह यह भी नहीं बोलती। सेट की लगभग अंधा कर देने वाली लाइटिंग के बीच गांव या कस्बे से आया एक निरीह परिवार चुपचाप इस तरह खड़ा रहा जैसे रैगिंग चल रही हो।
हरेक चैनल में एक S&P (stander and practices) डिपार्टमेंट होता है, जिसका काम यह देखना होता है कि कोई भी शो संवेनशीलता के किसी भी मापदंड का अतिक्रमण ना करे। ऐसा लगता है कि ऑन एयर करने से पहले S&P ने उसे प्रिव्यू ही नहीं किया। अगर किया तो यह बात उनकी समझ क्यों नहीं आई कि शो में मयूर के पूरे परिवार से जिस तरह से बात की गई वो निहायत ही क्रूर और अशोभीनय है।
बॉलिवुड आजकल बायोपिक का खजाना खोदने में जुटा है। बड़े और संपन्न लोगों के बाद अब नायक बनने की बारी मांझी और बुधिया जैसे गरीब लोगो की आई है। फिल्म का नाम पहले दुरंतो था। इसी नाम से इसे सेंसर सार्टिफिकेट भी मिला है, लेकिन बुधिया की पहचान को भुनाने के चक्कर में बाद में इसका नाम बदला गया। बुधिया सिंह वही बच्चा है, जिसके पीछे 10 साल पहले देश के सारे न्यूज़ चैनल हाथ धोकर पड़े थे। छह साल के विलक्षण एथलीट के रूप में उसकी कहानी घर-घर पहुंची थी।
फिल्म रिलीज़ होने की बारी आई तो मीडिया ने जवानी की दहलीज पर कदम रख रहे बुधिया सिंह को फिर से ढूंढ निकाला। बुधिया का कोच मर चुका है। सरकार पढ़ाई का खर्च तो उठा रही है, लेकिन ट्रेनिंग ठीक से नहीं हो पा रही है। एक बड़ा एथलीट बनने का सपना लगभग मर चुका है। फिल्म के बारे में मीडिया ने पूछा तो बुधिया ने बड़ा मार्मिक बयान दिया- मुझे पता नहीं था कि मैं बचपन में इतना बड़ा आदमी था।
(साभार: फेसबुक वॉल से)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स